कृष्णामूर्ति पेरूमल कोविल, कराईकुडी शहर में िस्थत एक मंदिर है। कोविल या क्वाइल, इस शहर के केंद्र के दाएं ओर स्थित है जहां आना कतई न भूलें। यह मंदिर भगवान शिव और पेरूमल को समर्पित है। भगवाल पेरूमल को स्थानीय लोगों के द्वारा भगवान थिरूमल के नाम से भी जाना जाता है।
भगवान थिरूमल, भगवान विष्णु का ही एक अवतार है। हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु के इसी रूप को सृष्टि का कर्ताधर्ता माना जाता है जबकि भगवान शिव को विध्वंसक माना जाता है। मानते है कि यह दोनों ही भगवान इस मंदिर में भ्रमण के लिए आते है। इसके अलावा, यहां माता पार्वती और देवी लक्ष्मी की पूजा नहीं होती है, जबकि ये दोनों ही इन देवताओं की अर्धांगनी है।



Click it and Unblock the Notifications