प्रानमलाई सेईक ओलियुल्ला दरगाह , मुस्लिमों का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह दरगा, कराईकुडी से 40 किमी. दूरी पर स्थित है। हर साल हजारों पर्यटक यहां सैर करने आते है। मुस्लिम धर्म के अनुयायी भारी संख्या में यहां दर्शन करने आते है।
यह दरगाह, हर धर्म के लोगों के लिए खुली रहती है। स्थानीय मत के अनुसार, अगर आप दरगाह पर कोई भी मन्नत मांगते है तो जरूरी पूरी होगी। यहां आने वाले लोग बच्चा, नौकरी, वर - वधु आदि की मन्नत मांगते है। यहां कई लोग बीमारी से मुक्त होने की मन्नत भी मांगते है। स्थानीय लोगों के बीच इस दरगाह हो लेकर कई किस्से और कहानियां है कि कैसे ईश्वर ने उनकी मनोकामनाएं पूरी की।



Click it and Unblock the Notifications