श्रीन्गापुरम महादेव मंदिर एक प्रसिद्द शिव मंदिर है जो कोडुन्गल्लुर शहर के पास स्थित है। श्रीन्गापुरम नाम एक कहानी से निकला है जिसके अनुसार साधु रिश्यश्रींगा ने इस मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना की थी।
जो चीज़ इस मदिर को अन्य शिव मंदिरों से अलग बनाती है वह यह है कि यहाँ भगवान शिव देवी पार्वती के बिना यहाँ स्थित हैं। भगवान शिव की मूर्ति उनके दुखी मन को दर्शाती है जिसमें वह दुःख दिखाया गया है जो भगवान शिव को सती के आत्मदाह के बाद हुआ था। दीवारों पर बने हुए शिलालेख अद्भुत हैं और ये 10 वीं और 11 वीं शताब्दी के हैं।
इस मंदिर का परिस टाईल की छत से बने नाडापंडाल, ध्वजस्तंभ, (झंडे का डंडा), प्रकारम (बाहरी आंगन) और गर्भ गृह से मिलकर बना है। इस मंदिर में प्रमुख रूप से शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है जो केरल के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। कोडुन्गल्लुर – परवुर रास्ते पर स्थित श्रीन्गापुरम महादेव मंदिर तक रास्ते द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications