कालीकट शहर से 18 किमी. की दूरी पर स्थित कप्पड शहर अपने रेतीले किनारों और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह समुद्र तट इतिहास के पन्नों में अंकित है क्योंकि सन 1498 में एक पुर्तगाली नाविक वास्को दा गामा यहाँ उतरा था। कप्पड में गामा के उतरने के कारण व्यापार संबंधों और ऐतिहासिक घटनाओं की की एक श्रृंखला स्थापित हुई जो अंतत: इस क्षेत्र को उपनिवेशवाद की ओर ले गई।
इस ऐतिहासिक क्षण की यादगार के रूप में समुद्र तट पर एक स्मारक स्थापित किया गया है जिसमें एक शिलालेख है जिस पर लिखा हुआ है “सन 1498 में वास्को दा गामा यहाँ कप्पकड़ावू पर उतरा था।” यह समुद्र तट सुखद रूप से एक शांत स्थान है जो चट्टानों से घिरा हुआ है। यहाँ एक चट्टान पर एक छोटा सा मंदिर स्थित है जो समुद्र तक फैला हुआ है। यह मंदिर जो लगभग 800 वर्ष पुराना है कप्पड बीच में पर्यटन का प्रमुख आकर्षण है।
कप्पड में पर्यटक तथा आयुर्वेदिक उपचार के लिए आने वाले लोग नियमित रूप से आते हैं। इस क्षेत्र में कई अच्छे रिसोर्ट हैं और गर्मी की छुत्त्यों के लिए यह एक आदर्श स्थान है और मानसून में यहाँ की यात्रा टालनी चहिये।



Click it and Unblock the Notifications