बे आइलैंड ड्रिफ्टवुड संग्रहालय भारत का एकमात्र संग्रहालय है जहाँ ड्रिफ्टवुड की बनी वस्तुओं का संग्रह है। संग्रहालय अपने प्रकार और संग्रह में अद्वितीय है क्योंकि यहाँ प्रकृति के शिल्प कौशल और मनुष्य की रचनात्मकता के उदाहरण हैं। संग्रहालय के सबसे प्रभावशाली संग्रह जड़ों से बनी मूर्तियां है। संग्रहालय में प्रदर्शित कलाकृतियाँ मूल रूप से लम्बे समय तक समुद्री लहरों के थपेड़ों से बनी हैं जिन्हें संग्रहालय के कर्मचारियों द्वारा एकत्रित कर, पॉलिश कर और संशोधित कर रखा गया है। इस अनोखे और असाधारण संग्रहालय का श्रेय श्रीमती राजी पुन्नूस को जाता है, जो वर्तमान में संग्रहालय की संरक्षक हैं।
अपनी असाधारण कलात्मकता और विशिष्टता के कारण ही संग्रहालय ने केरल सरकार का नवीनतम पर्यटन परियोजना पुरस्कार (2004) जीता था। बे आइलैंड ड्रिफ्टवुड संग्रहालय 2001 में स्थापित किया गया और लिम्का रिकार्ड बुक में सम्मिलित किया गया है। संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुयें कला प्रेमी और यूँही घूमने आये पर्यटकों का मनोरंजन करती हैं।
समय: प्रातः 10 से दोपहर 1:00 तक और दोपहर 1:30 से साँय 6 बजे तक (कार्यदिवसों में)
प्रातः 11:30 से साँय 6 बजे तक (रविवार)
अवकाश - सोमवार



Click it and Unblock the Notifications