Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» लाहौल

लाहौल - जादुई टीले की भूमि

11

लाहौल, हिमाचल प्रदेश राज्‍य में भारत-तिब्‍बत सीमा पर स्थित जगह है। लाहौल और स्‍पीति पहले दो जिले थे, जिन्‍हे बाद में 1960 में एकीकृत कर दिया गया था। यहां के मूल निवासी गोरी त्‍वचा वाले और भूरी आंखो वाले होते हैं, जो तिब्‍बती वंश के होते हैं। इनमें से अधिकांश लोग बौद्ध धर्म और उसके रीति-रिवाज को मानते हैं। यहां बोली जाने वाली भाषा लद्दाख और तिब्‍बत की है। मठों पर विशेष प्रार्थना ध्‍वज फहराता है जो इसकी खासियत है। यहां के सभी निवासियों का पूजा और आराधना में विशेष झुकाव होता है।

बंजर जमीन के कारण यहां केवल घास और झाडि़यां ही उगती हैं। स्‍थानीय लोग खेती के नाम पर आलू की पैदावार करते हैं। पशुपालन और बुनाई यहां का खास काम है, जिसे हर घर में किया जाता है। यहां के घरों की दीवारें 19 डिग्री के कोण पर झुकी हुई होती है। पूरे घर के निर्माण में लकड़ी, पत्थर, सीमेंट का इस्‍तेमाल किया जाता है। इन सामग्रियों को ज्यादातर भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में घर बनाने के काम में लाया जाता है। 

यहां याक और जोस जैसे पशु स्वतंत्र रूप से क्षेत्र के आसपास घूमते रहते हैं। इसके अलावा यहां आकर पर्यटक तिब्बती मृग, अगली भेड़, कस्तूरी मृग और अन्‍य लुप्तप्राय प्रजातियों को भी देख सकते हैं। यहां बर्फिले क्षेत्रों के तेंदुओं की भारी संख्‍या निवास करती हैं। यहां का मुख्‍य आकर्षण का केंद्र किब्‍बर गांव है, जहां मठ और किब्‍बर वन्‍यजीव अभयारण्‍य स्थित है। इसके अलावा लाहौल में  पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान की मठ  और कुंजुम दर्रा भी स्थित है।

यहां कोई एयरपोर्ट नहीं है भूंटार हवाई अड्डे के रास्‍ते से लाहौल पहुंचा जा सकता है। हवाई अड्डे से लाहौल-स्पीति तक पहुँचने के लिए, टैक्सियों और कैब को किराए पर लिया जा सकता है। लाहौल में रेलवे स्‍टेशन भी नहीं है पर्यटक पास में ही स्थित जोगिंदर नगर  रेलवे स्टेशन से लाहौल तक पहुंचे। यह एक छोटी लाइन है। दूर से आने वाले पर्यटक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां से बस या कैब से लाहौल तक आएं। सड़क मार्ग से लाहौल आने के कई रास्‍ते है जिनमें से लाहौल रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा आदि प्रमुख हैं।

लाहौल इसलिए है प्रसिद्ध

लाहौल मौसम

घूमने का सही मौसम लाहौल

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें लाहौल

  • सड़क मार्ग
    नेशनल हाइवे 21 और काजा से मनाली के मार्ग पर लाहौल जाने के लिए रास्‍ता है। रोहतांग दर्रे से भी लाहौल तक आने का सड़क मार्ग है। यात्रियों को यह ध्यान रखना होगा कि रोहतांग दर्रा में भारी बर्फबारी की वजह से मध्य नवंबर से मध्य- मई तक सारे रास्‍ते बंद कर दिए जाते हैं। कुंजुम दर्रा भी लाहौल पहंचने का एक रास्‍ता है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    लाहौल का निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है जो छोटी लाइन रेलवे स्टेशन है। यहां से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन मिल जाती हैं। यात्री, रेलवे स्टेशन के बाहर से टैक्सी किराए पर लेकर गंतव्‍य स्‍थल तक आ सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    लाहौल का निकटतम हवाई अड्डा भुंटार है, जो शिमला और नई दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ा है। हवाई अड्डे के बाहर से टैक्सियों और कैब को किराए पर ले सकते और लाहौल तक पहुंच सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
26 Apr,Sun
Check Out
27 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon