मालमपुझा का एक और बगीचा थ्रेड गार्डेन अपने अनोखे और असमान्य प्रकृति के कारण लाखों लोगों को आकर्षित करता है। किसी भी बगीचे के समान यहाँ भी फूल और पौधे पाये जाते हैं लेकिन यह अन्य बगीचों से अलग है क्योंकि यहाँ के फूल और पौधे धागों से बने हैं।
इस बगीचे में प्रदर्शित फूल और पौधे मशीन से नहीं बल्कि हाथों से बुने गये हैं। यह बगीचा उन कारीगरों का गवाह है जिनके कौशल और अथक परिश्रम से यह अद्वितीय संरचना बन पाई। फैन्टसी पार्क के निकट स्थित इस पार्क की परिकल्पना को मूर्त रूप देने का श्रेय ऐन्टनी जोस़फ को जाता है।
फूलों और पौधों की सम्पूर्ण श्रृंखला काँच के चेम्बरों में प्रदर्शित है। जादुई रंगों और विशाल डिज़ाइनों से बुनी ये जीवन्त प्रतिकृति पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications