यह एक सुंदर पिकनिक स्पॉट है जहां एक सुंदर झरना बहता है। यह झरना 2,501 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो रोहतांग पास के शुरूआती प्वांइट पर बहता है। यह मनाली से 16 किमी. की दूरी पर स्थित है। गर्मियों के दौरान यह झरना देखने में बेहद सुंदर लगता है।
पर्यटक यहां मई से अक्टूबर के दौरान आ सकते हैं। मनाली से यहां आने के लिए कई टैक्सी और बस चलती हैं जो 20 मिनट में पहुंचा देती हैं।
इस झरने में हर समय ग्लेशियर से पानी बहकर आता रहता है। यह खुबसूरत स्थल चारों तरफ से चीड़ और देवदार के वृक्षों से घिरा हुआ है। झरने के आसपास बर्फ से घिरे पहाड़ बेहद सुंदर दिखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications