रिवर राफटिंग मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए फेमस एडवेंचर स्पोर्ट है। मनाली में रिवर राफटिंग के लिए व्यास नदी ही सही जोन है जहां पर्यटक सुरक्षित तरीके से इस गेम का लुत्फ उठा सकते हैं। सभी हिमालय की धाराओं के बीच में से व्यास नदी रिवर राफटिंग के लिए सबसे अच्छी जगह और अवसर प्रदान करती है।
इस नदी में मानाकी से झिरी तक रिवर राफटिंग की जा सकती है। यात्रा को मोहाल से शुरू किया जाता है जिसे पूरा खत्म करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। मध्य अप्रैल से मध्य मई के बीच इस पानी के खेल का मजा आराम से उठाया जा सकता है। कई टूर चलाने वाली एजेंसी और कम्पनियां इस क्षेत्र में राफटिंग के लिए कई बेसिक टूल उपलब्ध करवाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications