Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »झारखंडवासियों की बल्ले-बल्ले, जल्द मिल सकती है वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस

झारखंडवासियों की बल्ले-बल्ले, जल्द मिल सकती है वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस

झारखंडवासियों की जल्दी ही बल्ले-बल्ले होने वाली है। पटना से रांची रुट के बाद अब जल्द ही झारखंड को दूसरा वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार टाटानगर से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही शुरू होने वाली है। इसका मतलब हुआ कि अब झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए बाबा की नगरी काशी तक का रास्ता और भी आसान हो जाएगा।

vande bharat express ranchi

इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही रांची से हावड़ा के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने वाला है। हालांकि दोनों में किसी भी ट्रेन के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेलवे की दक्षिण पूर्व रेलवे जोन इस रास्ते पर वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के लिए एक सर्वे भी करा रही है। इस बारे में चक्रधरपुर रेल मंडल की तरफ से सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की गयी है। जिसमें बताया गया है कि जमशेदपुर और रांची से बनारस के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की योजना है, जिसपर सर्वे का काम जारी है। सर्वे के आधार पर ही रेल मंत्रालय आखिरी फैसला लेगी।

vande bharat express file photo

कौन सा होगा रुट

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन टाटा-पुरुलिया-मुरी-रांची-लोहरदगा-डाल्टनगंज-सासाराम-भभुआ रोड-दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते वाराणसी तक पहुंचेगी। इस ट्रेन का एक और संभावित रुट टाटा-पुरुलिया-बोकारो-गोमो-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी भी हो सकता है। अगर इस रुट से वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन होता है तो रांची से वाराणसी के लिए वंदे भारत के अलग रेक की जरुरत होगी। बहरहाल रुट चाहे जो भी हो, लेकिन झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए वाराणसी का सफर जरूर आसान बन जाएगा।

इसके साथ ही संभावना है कि रांची से हावड़ा के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस रुट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर सारी तैयारियां लगभग पुरी हो चुकी हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी तक नहीं हुई है लेकिन बताया जाता है कि भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम-टेबल कमेटी के साथ ट्रेन का रुट फाइनल कर लिया। जल्द ही रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के रुट समेत अन्य घोषणाएं हो सकती हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+