Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कितने बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक? कब बंद होंगे मंदिर के कपाट? जाने राम मंदिर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

कितने बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक? कब बंद होंगे मंदिर के कपाट? जाने राम मंदिर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

नीली रोशनी में नहाया अयोध्या का राम मंदिर। जिधर नजरें डालें, उसी तरफ बस फूलों से सजाया हुआ दिख है श्रीराम जन्मभूमि का भव्य मंदिर। राम मंदिर में लगभग 500 सालों बाद रामलला के जन्मोत्सव का समारोह आयोजित होने वाला है। इस समारोह को इतना भव्य बनाने की कोशिश की गयी है जैसा महाराज दशरथ के शासनकाल में रामलला के जन्म के बाद हुआ था।

ram navami ayodhya preparation

रामलला का जन्मोत्सव उनके साथ मनाने के लिए अयोध्या आने वाले भक्तों का तांता भी लगा हुआ है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर से जुड़े कई Latest Updates भी दिये हैं। इसमें राम नवमी के दिन यानी कल (17 अप्रैल) को राम मंदिर खुलने-बंद होने और रामलला का दर्शन करने के लिए भक्तों को मिलने वाले समय के बारे में जानकारियां दी गयी हैं।

  • राम नवमी के दिन तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने वीआईपी दर्शन को बंद रखने का फैसला लिया है। इस दिन आम भक्तों की इतनी भीड़ होगी कि किसी भी वीआईपी का प्रोटोकॉल मानकर दर्शन की सारी व्यवस्थाएं करना संभव नहीं होगा।
  • सभी वीआईपी से अनुरोध किया गया है कि वे रामलला के दर्शन के लिए 19 अप्रैल के बाद ही अयोध्या आएं।
  • रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में अहले सुबह साढ़े 3 बजे से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध होने के लिए व्यवस्था कर दी जाएगी।
  • सुबह होने वाली मंगला आरती (3.30 बजे) के बाद ही मंदिर के कपाट खोल दिये जाएंगे। इसके बाद से भक्त पंक्तिबद्ध तरीके से मंदिर में जाकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
  • रामलला की श्रृंगार आरती, अभिषेक व अन्य सभी पूजन विधियों के साथ-साथ दर्शन भी होता रहेगा।
  • राम नवमी के समय रामलला के दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटा कर दिया गया है।
  • रात को 11 बजे तक रामलला के मंदिर के कपाट बंद होंगे।
ram mandir ayodhya ram navami
  • शयन आरती के बाद प्रसाद मंदिर के निकास मार्ग पर वितरित किया जाएगा।
  • दिन में चार बार भोग लगता है और उस समय भी मात्र 5-5 मिनट के लिए पर्दा लगाया जाएगा।
  • राम मंदिर में प्रवेश करने के लिए कोई दूसरा मार्ग या शॉर्ट-कट का इस्तेमाल श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे। सभी को एक ही रास्ते से आना पड़ेगा।
  • पूरी अयोध्या नगरी में प्रसार भारती ने 100 जाइंट एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गयी है, जिसपर जन्मोत्सव समारोह का लाइव प्रसारण होगा।
  • 16 से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के विशिष्ट पास/दर्शन-आरती आदि सभी एडवांस बुकिंग को पहले ही रद्द किया जा चुका है।
  • चोरी, दर्शन के दौरान होने वाली परेशानी और समय की बर्बादी से बचने के लिए राम मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे मोबाइल या दूसरी कीमती वस्तुएं अपने साथ मंदिर में न लाएं।

कब होगा सूर्य तिलक

राम नवमी के दिन रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणों का अभिषेक ठीक दोपहर में 12 बजकर 16 मिनट पर होगा। बताया जाता है कि सतयुग में श्रीराम का जन्म दिन के इसी समय हुआ था। लगभग 5 मिनट तक सूर्य देव रामलला का तिलक करेंगे। इसके लिए सभी वैज्ञानिक मशीनों को लगाने की प्रक्रिया और इस पूरी प्रक्रिया का सफलतापूर्वक ट्रायल रन भी किया
जा चुका है।

ram lala ayodhya

राम नवमी के दिन क्या होगा हनुमानगढ़ी का Timetable

  • अयोध्या में पहली बार हनुमानगढ़ी मंदिर का शेड्यूल जारी किया गया है।
  • राम नवमी के दिन सुबह 3 से 4 बजे तक हनुमान जी की आरती और श्रृंगार होगा।
  • श्रद्धालुओं को हनुमागढ़ी मंदिर में प्रवेश सुबह 4 बजे से करवाया जाएगा।
  • मंदिर के पट दोपहर में 12 से 12.20 बजे तक बंद रहेंगे।
  • इस समय भोग और आरती होगी, जब उनका दर्शन प्रतिबंधित रहेगा।
  • दोपहर 3 बजे से 3.20 तक फिर से आरती के लिए दर्शन को रोका जाएगा।
  • रात को 10 से 10.30 बजे तक संध्या आरती के दौरान भक्त हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
  • रात को 11.30 बजे हनुमान जी की शयन आरती होगी, जिसके बाद मंदिर को बंद कर दिया जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+