Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या से जनकपुर के लिए डायरेक्ट ट्रेन शुरू करने को मिली हरी झंडी, जानें Timing और रूट

अयोध्या से जनकपुर के लिए डायरेक्ट ट्रेन शुरू करने को मिली हरी झंडी, जानें Timing और रूट

नेपाल के तीर्थ यात्रियों का अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आना और भारतीय तीर्थ यात्रियों का नेपाल स्थित जनकपुर में माता सीता की जन्मभूमि के दर्शन करना अब काफी आसान बनने वाला है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे जल्द ही अयोध्या से नेपाल में स्थित जनकपुर तक के लिए डायरेक्ट ट्रेन सेवा को शुरू करने की घोषणा करेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन सेवा को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है।

बस ट्रेन सेवा को शुरू करने की मंजूरी देने का इंतजार हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या से यह ट्रेन गोरखपुर के रास्ते डायरेक्ट जनकपुर, नेपाल तक ट्रेन चलायी जाएगी।

ayodhya to janakpur direct train

बता दें, अब तक भारत के किसी भी शहर से नेपाल के जनकपुर के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं थी। भारतीय सीमा में जयनगर आखिरी स्टेशन है, जहां तक सभी ट्रेनें जाती हैं।

क्या होगा रूट

वर्तमान में जयनगर (भारत) से जनकपुर धाम (नेपाल) तक भारत की मदद से नेपाल रेलवे मैत्री सेवा के रूप में दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करती है। लेकिन एक बार अयोध्याधाम से जनकपुर धाम के बीच डायरेक्ट रेलवे सेवा के शुरू होने के बाद दोनों देशों के बीच न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या धाम से गोरखपुर-नरकटियागंज के रास्ते जनकपुर (नेपाल) तक ट्रेन चलाने की मांग गोरखपुर सदर के सांसद रवि किशन ने की थी। उन्होंने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अपनी मांग रखी थी।

ayodhya dham railway station

नेपाल ने शुरू कर दी है सारी तैयारियां

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा के हवाले से दावा किया गया है कि नेपाल रेलवे की ओर से इस ट्रेन को चलाने से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। बताया जाता है कि पिछले रविवार को उन्होंने जनकपुर-जयनगर रेलखंड का निरीक्षण भी किया। नेपाल में भारतीय राजदूत के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे को ट्रेन परिचालन की समय सारणी बनाकर भेज दी गयी है। बताया जाता है कि जनकपुर से अयोध्या के बीच चलने वाली ट्रेन साप्ताहिक होगी।

क्या होगा ट्रेन की संभावित Timing

जनकपुर-अयोध्या के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन 20 कोच वाली होगी। इसमें एसी के अलावा स्लीपर और जनरल कोच भी होंगे। मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर से यह ट्रेन शनिवार की दोपहर 1.30 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी और अगले दिन यानी रविवार को सुबह 4 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वहीं अयोध्या से यह ट्रेन सोमवार को शाम 5 बजे खुलेगी जो मंगलवार की सुबह 8 बजे जनकपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन को शुरू करने की अभी तक तारीख तय नहीं की गयी है।

More News

Read more about: ayodhya railway train
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+