Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »फिर से खुल रहा है दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, छत ढहने के बाद कर दिया गया था बंद

फिर से खुल रहा है दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, छत ढहने के बाद कर दिया गया था बंद

दिल्ली एयरपोर्ट से होकर यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी। कल यानी 17 अगस्त से खुलने वाला दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1। इस बात की जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से अपने आधिकारिक X हैंडल पर दी गयी। इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के जिस हिस्से को 17 अगस्त से खोला जा रहा है वह फेज 3A विस्तार परियोजना का हिस्सा है।

इस साल 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से टर्मिनल का उद्घाटन कर दिया था लेकिन भारी बारिश के कारण हुए हादसे के बाद टर्मिनल 1 को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

delhi new t1

बता दें, 28 जून को दिल्ली में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का छत ढह गया था। इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी थी और करीब 6 लोग घायल हो गये थे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडु ने मृतक के परिजनों को ₹20 लाख और घायलों को ₹3 लाख मुआवजा देने की घोषणा की थी।

हादसे के बाद टर्मिनल 1 को पूरी तरह से बंद कर सभी विमानों की आवाजाही टर्मिनल 2 से करवायी जा रही थी। टर्मिनल 1 से करीब 80% विमानें एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की और बाकी की विमानों का संचालन एयरलाइंस कंपनी स्पाईस जेट करता था। अब टर्मिनल 1 का संचालन स्पाईस जेट की उड़ान सेवाओं के साथ ही फिर से शुरू किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के जिस हिस्से को यात्री सेवाओं के लिए खोला जा रहा है, वह टर्मिनल की दाहिनी ओर का हिस्सा है। लेकिन छत ढहने के हादसे की वजह से टर्मिनल का बायां और मध्य वाला हिस्सा प्रभावित हुआ था, जो अभी बंद ही रहेगा। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन एयरलाइंस कंपनियों से T1 से बात कर फिर से विमान सेवाओं को वापस T2 और T3 पर लाने के लिए प्रयासरत है।

delhi airport t1 new

बताया जाता है कि 17 अगस्त से अपनी सभी उड़ानों में से स्पाईस जेट T1 से 13 विमानों का संचालन शुरू करने की योजनाएं बना रही है। वहीं 2 सितंबर से इंडिगो एयरलाइंस 34 उड़ान सेवाओं को T1 से फिर से शुरू कर सकता है। हालांकि इतने उड़ान सेवाओं के T1 से शुरू होने के बावजूद, छत ढहने से पहले, टर्मिनल 1 से जितनी उड़ान सेवाओं का संचालन होता था, उसका सिर्फ 25% विमानें ही उड़ान भरेंगी। स्पाईस जेट के यात्री टर्मिनल 1 के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद एंट्री गेट A से प्रवेश करेंगे। वहीं इंडिगो एयरलाइंस के यात्री टर्मिनल 1 के गेट संख्या 5 और 6 से प्रवेश करेंगे।

delhi terminal 1

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के सीईओ विदेह कुमार जयपुरिया ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के खुल जाने से टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर यात्रियों के बोझ को काफी हद तक कम कर देगा। इससे यात्रियों को भी आवाजाही करने में आसानी होगी। बेहतर और एडवांस तकनीकों के साथ यात्रियों का अनुभव पहले के मुकाबले कहीं बेहतर होने वाला है। उन्होंने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट से होकर प्रतिदिन करीब 1,240 उड़ानें आवाजाही करती हैं।

More News

    Read more about: delhi airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+