Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के द्वारका में बन रहा है देश का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स, कितना बड़ा है आकार और क्या होगी लागत?

दिल्ली के द्वारका में बन रहा है देश का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स, कितना बड़ा है आकार और क्या होगी लागत?

दिल्ली में बन रहा है देश का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स। अब तक गोल्फ को आमतौर पर समाज के ऊंचे तबके का खेल ही माना जाता था लेकिन दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना का मानना है कि अब यह धारणा बदलने वाली है। पिछले दिनों ही उन्होंने इस नए गोल्फ कोर्स का उद्घाटन किया, जिसे 'Pay And Play' विकल्पों के साथ इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया है।

इस बाबत मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह गोल्फ कोर्स अभी तक पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है। अगले साल की पहली तिमाही या उसके बाद इसका पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाने की संभावना है।

Financial Express की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस गोल्फ कोर्स का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने किया है। 7,377 यार्ड में फैला यह गोल्फ कोर्स देश का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स होगा। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका इलाके में इस गोल्फ कोर्स का निर्माण किया जा रहा है।

दिल्ली के राज्यपाल लेफ्टिनेंट सक्सेना ने बताया कि पिछले दिनों कई लोगों ने दिल्ली के वर्तमान गोल्फ कोर्स के सदस्यों की संख्या को कम करने का आवेदन किया था। आवेदन करने वालों में दिल्ली के एक विधायक भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि जो लोग नए गोल्फ कोर्स की सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहेंगे, उन्हें बिना किसी सदस्यता के भी इसका इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी।

क्या होगी विशेषताएं?

  • नए गोल्फ कोर्स का निर्माण 158 एकड़ के क्षेत्र में किया जा रहा है।
  • इस गोल्फ कोर्स को बनाने में ₹250 करोड़ की लागत आयी है।
  • गोल्फ कोर्स का विस्तार 7,377 यार्ड्स में होगा, जिसमें 18 होल (Hole) होगा।
  • इस गोल्फ कोर्स में 4 लेक होंगे और सबसे लंबा 375 यार्ड का ड्राईविंग रेंज भी होगा।
  • गोल्फ कोर्स में 11 सूट्स, एक स्विमिंग पुल, सौना, स्टिम रूम, रेस्तरां समेत कई और सुविधाएं होंगी।

मिलेगा गोल्फ खेलने का प्रशिक्षण

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस गोल्फ कोर्स को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। राज्यपाल का कहना है कि यह काफी महत्वपूर्ण है कि नए खिलाड़ियों का परिचय गोल्फ से करवाया जाए। इस गोल्फ कोर्स में युवाओं और गोल्फ खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सिर्फ प्रशिक्षण ही नहीं, संभावना जतायी जा रही है कि इस गोल्फ कोर्स में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी खेलने के लिए आकर्षित किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन होगा बल्कि दिल्ली में आने वाले पर्यटकों को घूमने के लिए एक नयी जगह भी मिल जाएगी।

गवर्नर का कहना है कि इस गोल्फ कोर्स की सदस्यता के लिए विज्ञापन को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इससे स्पष्ट होता है कि दिल्ली में खेल प्रेमियों की कोई कमी नहीं है। जो लोग खेलना चाहते हैं, चाहे जो भी फीस हो, वो सदस्यता जरूर लेंगे।

More News

    Read more about: delhi tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+