Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत रेल के 17 किमी कॉरिडोर का कल PM मोदी करेंगे उद्घाटन

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत रेल के 17 किमी कॉरिडोर का कल PM मोदी करेंगे उद्घाटन

अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कल यानी 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन करने वाले हैं। यह नमो भारत ट्रेन के दूसरे खंड का उद्घाटन होगा। मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके साथ ही दुहाई से मोदीनगर के बीच 17 किमी के स्ट्रेच पर यात्रियों के लिए रैपिड ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

rapid train

मिली जानकारी के मुताबिक 7 मार्च से आम यात्रियों के लिए ट्रेन चलायी जा सकती है। वर्तमान समय में साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन का संचालन होता है। हर रोज करीब ढाई से 3 हजार यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं। इस खंड पर साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन हैं। पीएम मोदी कल यानी 6 मार्च को 17 किमी के अतिरिक्त स्ट्रेच का उद्घाटन करने वाले हैं।

इसके बाद नमो भारत ट्रेन का संचालन साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक 34 किमी लंबे कॉरिडोर में किया जाएगा। उद्घाटन के बाद मुरादाबाद, मोदीनगर दक्षिण और मोदीनगर उत्तर 3 नये स्टेशनों को इस कॉरिडोर में शामिल किया जाएगा।

delhi meerut rapid train

बता दें, दिल्ली को गाजियाबाद होते हुए मेरठ तक जोड़ने वाली भारत की पहली रैपिड रेल कॉरिडोर का शिलान्यास मार्च 2019 में पीएम मोदी ने किया था। अक्टूबर 2023 में इसके 17 किमी लंबे प्रायोरिटी सेक्शन का उद्घाटन किया जा चुका था।

इस परियोजना में ट्रेनों को 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रेनों की औसत गति 160 किमी प्रति घंटा है। दिल्ली से मेरठ के बीच के 82 किमी लंबे कॉरिडोर में से 32 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो चुका है। अब बाकी बचे 50 किमी लंबे कॉरिडोर का काम पूरा करने में गति लायी जाएगी।

More News

Read more about: indian railways train delhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+