Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने जाना है IPL, मेट्रो से तय करे घंटों का सफर मिनटों में

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने जाना है IPL, मेट्रो से तय करे घंटों का सफर मिनटों में

दिल्ली के अपने होम ग्राउंड पर IPL का मैच खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स को देखना चाहते हैं। दिल्ली के अरुण जेटली (फिरोज शाह कोटला) स्टेडियम तक मेट्रो से आने-जाने वाले क्रिकेट प्रेमियों की काफी लंबी लिस्ट होती है। खेलप्रेमियों के IPL के प्रति क्रेज को ध्यान में रखते हुए ही दिल्ली मेट्रो ने मैच के दिनों में आखिरी मेट्रो सेवा के समय में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है।

लेकिन आप कन्फ्यूज हैं कि स्टेडियम तक जाने के लिए कौन सी लाइन के किस स्टेशन पर उतरे? अगर आप भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के IPL मैच देखने के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको वहां तक मेट्रो से पहुंचने का पूरा रुट समझा देते हैं। फिर तो दूर हो जाएगी न आपकी कन्फ्यूजन।

ipl delhi metro route to stadium

कब है दिल्ली कैपिटल्स के मैच -

16 अप्रैल
27 अप्रैल
29 अप्रैल
11 मई

कैसे पहुंचे अरुण जेटली स्टेडियम?

अरुण जेटली स्टेडियम, जिसका पुराना फिरोज शाह कोटला स्टेडियम हुआ करता था। यह दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड है। अगर आप भी दिल्ली की टीम को इस मैदान पर लाइव खेलते हुए देखने के लिए आने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले कैब, टैक्सी या गाड़ी से यहां आने का प्लान कैंसिल कर दें।

क्योंकि हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी और दिल्ली कैपिटल्स के समर्थक मैच के दिनों में यहां इतनी ज्यादा भीड़ जमाने वाले हैं, कि आप पार्किंग से लेकर गाड़ी निकालने की जगह तक बस ढूंढते ही रह जाएंगे और पूरा मैच निकल जाएगा। इसलिए स्टेडियम तक आने का सबसे अच्छा विकल्प है - दिल्ली मेट्रो।

यह स्टेडियम बहादुर शाह जफर मार्ग पर मौजूद है, जहां से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन वायलेट लाइन पर दिल्ली गेट और ITO मेट्रो स्टेशन हैं। दोनों मेट्रो स्टेशन ही कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मेट्रो कॉरिडोर पर मिलेंगे। अगर आप दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर उतरते हैं, तो वहां से स्टेडियम की दूरी महज 250 मीटर होगी। इस दूरी को आप बड़ी ही आसानी के साथ पैदल चलकर भी तय कर सकते हैं।

अगर आप ITO मेट्रो स्टेशन पर उतरते हैं, तो वहां से स्टेडियम की दूरी लगभग 1.7 किमी की होगी। हालांकि दोस्तों के साथ गप्पे मारते, हंसी-मजाक करते हुए इस दूरी को भी पैदल तय किया जा सकता है लेकिन अच्छा होगा कि आप दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर ही उतर जाएं। यहां से आप रिक्शा लेकर भी आसानी से स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मैच के दिनों में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव का फैसला लिया है। बताया जाता है कि मैच के दिनों में दिल्ली मेट्रो की 76 अतिरिक्त ट्रिप चलायी जाएगी।

More News

    Read more about: delhi metro noida
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+