Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली मेट्रो दे रही है G20 के लिए स्पेशल 'पर्यटक स्मार्ट कार्ड'

दिल्ली मेट्रो दे रही है G20 के लिए स्पेशल 'पर्यटक स्मार्ट कार्ड'

दिल्ली में 8 सितंबर से G20 शिखर सम्मेलन शुरू होने वाले हैं। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा अन्य राजनेता व अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इनके दिल्ली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। G20 प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने 'पर्यटक स्मार्ट कार्ड' जारी किया है।

Delhi metro

दिल्ली मेट्रो इन पर्यटक स्मार्ट कार्ड की बिक्री अपने चयनित मेट्रो स्टेशनों पर समर्पित काउंटरों से कर रही है। 13 सितंबर तक इन स्मार्ट कार्डों की बिक्री जारी रहेगी। यह स्मार्ट कार्ड खासतौर पर उन विदेशी मेहमानों के लिए है जो दिल्ली आने पर राजधानी शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की खोज में रुचि रखते हैं।

कौन से स्टेशनों पर मिलेंगे 'पर्यटक स्मार्ट कार्ड'

'पर्यटक स्मार्ट कार्ड' की बिक्री मेट्रो के 36 स्टेशनों पर समर्पित काउंटरों से की जा रही है। जिन स्टेशनों के समर्पित काउंटरों पर ये कार्ड उपलब्ध हैं उनमें कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, आईटीओ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन भी शामिल हैं। 'पर्यटक स्मार्ट कार्ड' एक दिन और 3 दिन की वैधता के साथ दो श्रेणियों में उपलब्ध है।

एक दिन की वैधता वाले स्मार्ट कार्ड की कीमत ₹200 और 3 दिन की वैधता वाले स्मार्ट कार्ड की कीमत ₹500 है। इस राशि में 50 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में शामिल है। दोनों कार्डों पर असीमित सवारी की सुविधा उपलब्ध है।

delhi

पर्यटकों के लिए फायदेमंद

असीमित सवारी के अलावा, ये पर्यटक स्मार्ट कार्ड पर्यटकों के लिए बहुत फायदेमंद हैं क्योंकि वे दिन के लिए उपलब्ध पहली ट्रेन से आखिरी ट्रेन सेवा तक पूरे नेटवर्क में निर्बाध रूप से यात्रा कर सकेंगे। केवल इतना ही नहीं यात्रियों को एंट्री या एग्जिट मिसमैच, सिस्टम में अधिक समय तक रुकने और ओवरस्टेपिंग इत्यादि के लिए टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड पर कोई जुर्माना या अधिभार नहीं देना पड़ेगा।

दिल्ली मेट्रो, दिल्ली शहर के लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे लाल किला, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर और कालकाजी मंदिर से अच्छी तरह से जुड़ी हुई है। ऐसे में पर्यटक इन कार्डों का उपयोग करके दिल्ली मेट्रो के विभिन्न गलियारों में यात्रा करके इन पर्यटन स्थलों तक निर्बाध रूप से पहुंच सकते हैं।

'दिल्ली मेट्रो रेल' ऐप की भी ले सकेंगे मदद

पर्यटक अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए नेटवर्क पर अधिक जानकारी के लिए 'दिल्ली मेट्रो रेल' ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में होम पेज पर 'टूर गाइड' के नाम से एक समर्पित अनुभाग भी शामिल है जहां वे आसपास के सभी स्टेशनों और पर्यटन स्थलों की सूची प्राप्त कर सकते हैं। पर्यटक स्मार्ट कार्ड पूरे नेटवर्क में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी उपलब्ध हैं। जो भी व्यक्ति शहर का भ्रमण करना चाहता है, वह दिन में किसी भी समय स्टेशनों से इन कार्डों का लाभ उठा सकता है।

More News

Read more about: travel dmrc delhi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+