Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बदल गया है नमो भारत ट्रेन का समय, रात को इतने बजे मिलेगी आखिरी ट्रेन

बदल गया है नमो भारत ट्रेन का समय, रात को इतने बजे मिलेगी आखिरी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नमो भारत ट्रेन का ऑपरेशन समय बढ़ा दिया गया है। साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक 8 RRRTS स्टेशनों के बीच 34 किमी लंबे सेक्शन में फिलहाल नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। लेकिन यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ही इसके विस्तार की योजना भी बनायी गयी है।

20 मई 2024 से नमो भारत ट्रेनों का संचालन नयी समय सारणी के आधार पर किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जल्द ही नमो भारत ट्रेनों का संचालन मेरठ साउथ (भूड़बराल) स्टेशन से साहिबाबाद के बीच शुरू कर दिया जाएगा।

namo bharat train news

लागू हुई नयी समय-सारणी

20 मई से नमो भारत ट्रेनों का समय बढ़ा दिया गया है। ऐसा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ही किया गया है। नयी समय-सारणी के मुताबिक नमो भारत ट्रेनों की सेवाएं अब रात के 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। सोमवार से शनिवार तक नमो भारत ट्रेन सुबह 6 बजे से रात को 10 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से रात को 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

बता दें, अब तक नमो भारत ट्रेन सोमवार से शनिवार सुबह 6 से रात को 8 बजे तक और रविवार को सुबह 8 से रात 8 बजे तक ही मिलती थी। लेकिन अब ट्रेनों का संचालन रात को 10 बजे तक किया जाएगा।

जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर में संचालन की संभावना

नमो भारत ट्रेनों का संचालन अभी साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक 8 RRRTS स्टेशनों के बीच किया जाता है, जिसकी कुल लंबाई 34 किमी है जबकि दिल्ली-मेरठ RRRTS कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉरिडोर के बाकी हिस्से का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर में नमो भारत ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा गया है।

8 RRRTS स्टेशन जहां चलती हैं नमो भारत ट्रेनें

  • साहिबाबाद
  • गाजियाबाद
  • गुलधर
  • दुहाई
  • दुहाई डिपो स्टेशन
  • मुरादनगर
  • मोदीनगर साउथ
  • मोदीनगर नॉर्थ
namo bharat rapidx train

अगले साल तक भूड़बराल तक चलेगी नमो भारत ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने मेरठ साउथ (भूड़बराल) स्टेशन से साहिबाबाद के बीच नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन की गति 160 किमी प्रति घंटा होगी। मेरठ क्षेत्र में अभी तक नमो भारट ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन वहां के लोगों ने गाजियाबाद में जाकर इसकी यात्रा की है। मोदीनगर में दो स्टेशन हैं, जिनके बीच की दूरी कम है। इसलिए यहां पर ट्रेन की रफ्तार भी थोड़ी ही रहेगी। बताया जाता है कि अगले साल तक नमो भारत दिल्ली तक की यात्रा शुरू कर देगी।

आंकड़े बयां कर रहे रफ्तार की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों की मानें तो अब तक 10 लाख लोगों ने नमो भारत ट्रेनों से सफर किया है। ये आंकड़े सेमी हाई स्पीड इन ट्रेनों के रफ्तार की कहानी बयां करते हैं। अक्तूबर 2023 में नमो भारत ट्रेन के 17 किमी लंबे सेक्शन का उद्घाटन किया गया था और मार्च 2024 में 17 और किमी में इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था।

अब कुल मिलाकर 34 किमी लंबे सेक्शन में नमो भारत ट्रेनों का संचालन होता है। 15 मिनट के अंतराल पर इन ट्रेनों का संचालन किया जाता है। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को पूरी तरह से जून 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है जिसका निर्माण काफी तेजी से किया जा रहा है।

More News

    Read more about: delhi train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+