Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नोएडा उत्सव : खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं, चख लें कुछ लाजवाब स्ट्रीट फूड का स्वाद

नोएडा उत्सव : खत्म होने से पहले जरूर घूम आएं, चख लें कुछ लाजवाब स्ट्रीट फूड का स्वाद

जयपुर की दाल बाटी चुरमा से लेकर लखनऊ के लज़ीज मलाई मक्खन तक...अगर इन सभी स्ट्रीट फूड का स्वाद चखना है तो वीकेंड पर पहुंचना होगा आपको 'नोएडा उत्सव' में। लेकिन जरा जल्दी किजीए, क्योंकि समय काफी कम है और जल्दी ही खत्म होने वाला नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल 2024, 'नोएडा उत्सव'।

noida food utasv

स्ट्रीट फूड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को अच्छे मौके उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ही नोएडा में 3 दिनों के लिए फूड फेस्टिवल 'नोएडा उत्सव' का आयोजन किया गया है।

यह फूड फेस्टिवल नोएडा के सेक्टर 32 के गौतम बुद्ध नगर में नोएडा हाट में आयोजित किया जा रहा है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) और स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने साथ में मिलकर 'नोएडा उत्सव' का आयोजन किया है। फूड फेस्टिवल की शुरुआत शुक्रवार (2 फरवरी) को हुई थी और रविवार (4 फरवरी) को यह खत्म हो जाएगा।

इसलिए वीकेंड पर अगर कहीं और घूमने जाने का प्लान बनाया है तो अगर संभव हो तो उसे अगले वीकेंड के लिए टाल दें और घूम आए 'नोएडा उत्सव' में। फेस्टिवल का समय दोपहर 12 बजे से लेकर रात को 10 बजे तक है। यहां 50 से भी अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर्स हैं जो आलू चाट, मलाई कबाब, अफगानी कबाब, तवा चिकन लिट्टी, केसरिया दूध जैसी लज़ीज स्ट्रीट फूड का स्टॉल लगाया है।

food festival noida

इसके साथ ही यहां कई हैंडीक्राफ्ट उत्पाद जैसे कारपेट, खादी वस्त्र, तरकाशी लकड़ी का काम और टेराकोटा से बने सजावटी सामानों के स्टॉल भी लगाए गये हैं, जो यहां आने वाले भोजनप्रिय लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन सबके साथ ही यहां पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुद्रा लोन, एंटरप्रेनरशिप और मार्केटिंग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं भी की जा रही हैं। आयोजकों ने 'नोएडा उत्सव' को एक ऐसी जगह बनाने की कोशिश की है, जो यहां आने वाले मेहमानों और वेंडर सभी के लिए फासदेमंद सिद्ध हो सकें।

street food festival noida

खास बात है कि यह फूड फेस्टिवल जीरो वेस्ट फूड फेस्टिवल है जो उत्तर प्रदेश का पहला है। यहां कोई भी फूड वेंडर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। सभी वेंडर्स को वुडन और बांस से बने कटलरी, रिसाइकिल किए जा सकने वाले कंटेनर उपलब्ध करवाएं गये हैं।

तो फिर बिना समय गंवाएं, आज ही 'नोएडा उत्सव' में घूमने जाने का प्लान बना लें। क्योंकि गर्मियों में भले ही आपको दिल्ली की सड़कों पर कई तरह के स्ट्रीट फूड चखने का मौका मिल जाए लेकिन सर्दियों में मिलने वाली कुछ डिशेज ऐसी होती हैं जो गर्मी के मौसम में नहीं मिलेंगी। इसके साथ ही देश के दूसरे हिस्सों में मिलने वाले स्ट्रीट फूड के स्वाद का लुत्फ उठाने का मौका भी कैसे छोड़ा जा सकता है। याद रखिए 'नोएडा उत्सव' सिर्फ आज और कल ही है। रविवार को इस फूड फेस्टिवल का आखिरी दिन है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+