Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब दिल्ली में ऑटो-कैब के तर्ज पर चलेंगी प्रीमियम उबर बस, जानिए कब से होगी शुरू!

अब दिल्ली में ऑटो-कैब के तर्ज पर चलेंगी प्रीमियम उबर बस, जानिए कब से होगी शुरू!

देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहरों में दिल्ली शामिल है। हर दिन स्कूल, कॉलेज, प्राइवेट ऑफिस, व्यवसाय और विभिन्न सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले लोग दिल्ली की सड़कों पर निकलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली में परिवहन के कई सार्वजनिक वाहन भी उपलब्ध हैं, जिसमें सबसे अधिक लोकप्रिय मेट्रो और बस सेवा है।

अब जल्द ही दिल्ली में उबर की बस सेवा भी शुरू होने वाली है, जो खास तौर पर समय पर ऑफिस पहुंचने की मशक्कत करने वाले लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी। संभावना है कि जून-जुलाई तक दिल्ली की सड़कों पर उबर एसी लग्जरी बस की सेवाएं उपलब्ध होने लगेंगी।

uber bus in delhi

अब तक दिल्ली में उबर के कैब, बाइक टैक्सी और ऑटो ही चलते हैं, जिन्हें मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक करके यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अब दिल्लीवाले जल्द ही उबर बस की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली परिवहन निगम की ओर से उबर को इस बाबत लाइसेंस भी जारी कर दिया गया है।

इस लाइसेंस को पाकर उबर अब राजधानी दिल्ली में बस सेवाएं शुरू कर सकता है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी का मुख्य फोकस कमर्शियल सेंटल को कनेक्ट करना है। पिछले साल नवंबर में ही सरकार ने प्रीमियम बस सेवा को नोटिफाई किया था जिसके तहत निजी कंपनियों को एसी लग्जरी बस सेवाओं की पब्लिक सर्विस देने की अनुमति दी गयी थी।

क्या-क्या होंगी सुविधाएं

उबर की प्रीमियम बसों की सुविधाएं कोलकाता में उपलब्ध करवायी जाती हैं जिन्हें शटल सर्विस कहा जाता है। इन प्रीमियम बस में 9 से अधिक लोगों के बैठने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों को कई आधुनिक सेवाएं जैसे वाईफाई, जीपीएस, पैनिक बटन, रिक्लाइनिंग सीट आदि की सुविधा मिलेगी ताकि घर से ऑफिस या स्कूल-कॉलेज तक का उनका सफर आरामदायक बन सकें।

बताया जाता है कि इस तरह की एसी लग्जरी बस सेवाओं को शुरू करने का उद्देश्य दिल्ली में लोगों को कार का इस्तेमाल छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। दिल्ली में प्रदूषण का खतरनाक स्तर पर बढ़ जाने की एक प्रमुख वजह यह भी है कि लोग कहीं भी आने-जाने के लिए अपनी कार का ही इस्तेमाल करते है, जो शहर की हवा को प्रदूषित करती है।

ऐप के जरिए होगी बुकिंग

उबर के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोग उबर ऐप के जरिए ही बस राइड भी बुक कर सकेंगे। उक्त अधिकारी ने कहा कि प्रीमियम बस चलाने का लाइसेंस देने वाला दिल्ली पहला राज्य है। यात्री एक सप्ताह पहले अपनी सीट की बुकिंग कर सकते हैं। वे बस की लाइव लोकेशन और रुट का पता लगाने के साथ ही उसके आने की अपेक्षित समय भी जान सकेंगे।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ऑपरेटर्स को न्यूनतम 25 प्रीमियम बसों के फ्लीट का संचालन और रखरखाव करना होगा। जिसे लाइसेंस मिलने के 90 दिनों के अंदर चालू करना होगा। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केवल प्री-बुक डिजिटल टिकटिंग की अनुमति ही दी जा रही है। यात्रियों से किराया केवल इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मोड के जरिए ही लिया जा सकेगा।

More News

    Read more about: travel delhi bus
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+