Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली का सरिता विहार फ्लाईओवर 2 महीने रहेगा बंद, जानिए कब से और क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

दिल्ली का सरिता विहार फ्लाईओवर 2 महीने रहेगा बंद, जानिए कब से और क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

अगले महीने से दिल्लीवालों को हैवी ट्रैफिक की समस्या से जुझना पड़ेगा। मथुरा रोड के रास्ते आश्रम से बदरपुर-फरीदाबाद आने वाले लोगों के लिए अगले 2 महीने काफी मुश्किल भरे होने वाले हैं। अगले 60 दिनों तक दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर को बंद रखा जाएगा। पीडब्ल्यूडी (PWD) इस फ्लाईओवर की मरम्मत और एक्सटेंशन का काम शुरू करने वाली है।

इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एनओसी (No Objection Certificate) भी दे दी है। इस दौरान दक्षिण दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। जब तक इस फ्लाईओवर पर काम चलेगा, तब तक सरिता विहार फ्लाईओवर के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

sarita vihar flyover delhi

कब से बंद होगा सरिता विहार फ्लाईओवर

मरम्मत के लिए सरिता विहार फ्लाईओवर को 10 जून से बंद किया जाएगा, जो अगले 60 दिनों तक लगातार चलेगी। इस दौरान चार अलग-अलग चरणों में फ्लाईओवर को मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। दिल्ली-फरीदाबाद मार्ग पर हर रोज 50 हजार से अधिक गाड़ियां गुजरती हैं। ये सभी गाड़ियां मथुरा रोड से होते हुए ही जाती हैं। पहले इस फ्लाईओवर के मरम्मत का काम पिछले साल ही किया जाना था।

लेकिन पहले लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद जून 2023 में इस काम को एक सप्ताह के लिए टाला गया। उसके बाद G-20 शिखर सम्मेलन के बाद मरम्मत कार्य करने के लिए कहा गया। इसके बाद 1 मई से मरम्मत का काम शुरू किया जाना था लेकिन लोकसभा चुनावों की घोषणा हो जाने की वजह से उस समय भी मरम्मत शुरू नहीं हो सकी थी। आखिरकार अगले महीने से इस फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य शुरू करने का फैसला लिया गया है।

delhi flyover close

पूरी तरह से बंद नहीं होगा यातायात

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान सरिता विहार फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। पहले चरण में फ्लाईओवर के एक लेन में काम होगा। इस दौरान दूसरी लेन से होकर गाड़ियां आवाजाही करेंगी।

वहीं दूसरे चरण में दूसरी लेन को बंद किया जाएगा, तब पहली लेन को खोल दिया जाएगा। इस दौरान दिन के समय में किसी भी मशीन को मरम्मत स्थल पर लाने की अनुमति नहीं होगी और न ही मरम्मत कार्य का मलबा सड़क पर रखा जाएगा।

delhi sarita vihar flyover close

डायवर्ट होंगी गाड़ियां

मिली जानकारी के अनुसार सरिता विहार फ्लाईओवर के बंद रहते समय अस्पताल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते लेने के लिए कहा जाएगा। जितने दिन मरम्मत का काम चलेगा बड़ी गाड़ियों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा और उन्हें आश्रम या बदरपुर से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने मथुरा रोड के रास्ते आश्रम से बदरपुर और फरीदाबाद जाने के लिए सरिता विहार फ्लाईओवर की स्लिप रोड से रोड नंबर 13-ए का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। डायवर्जन के बारे में जानकारी देने के लिए जगह-जगह साइनेज लगाए जाएंगे और ट्रैफिक स्टाफ भी कई शिफ्ट में तैनात किया जाएगा ताकि फ्लाईओवर बंद रहने की वजह से लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

More News

    Read more about: delhi india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+