Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-लेह रूट पर 9 महीने बाद शुरू हुई HRTC बस, उठाएं शानदार नजारों का आनंद : किराया और Timing

दिल्ली-लेह रूट पर 9 महीने बाद शुरू हुई HRTC बस, उठाएं शानदार नजारों का आनंद : किराया और Timing

देश के सबसे लंबे रूट, जिसे प्रकृति ने भी अपने नायाब सुन्दरता से भरपूर नवाजा है, पर मंगलवार (11 जून) से बस सेवा की फिर से शुरुआत हो गयी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के केलंग डिपो से दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा 9 महीने बाद फिर से शुरू की गयी।

इस बस में सफर करने वाले यात्रियों को रात में रुकने की जगह की तलाश करने की जरूरत नहीं होती है। HRTC की बस में दिल्ली से सवार होकर सीधे लेह में उतर जाएं। वो भी 2000 रुपए से भी कम किराया पर।

leh-delhi hrtc bus

क्या होता है रूट

दिल्ली-लेह HRTC बस अटल टनल से होकर गुजरती है, जो लेह तक का सफर और भी आसान व सुगम बना देती है। अटल टनल को फोर लेन बनाया गया है जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होती है। पहले रात के समय यात्री ठहराव की जरूरत होती थी।

रात को केलंग में रुकने के बाद अगले दिन सुबह बस फिर से रवाना होती थी लेकिन अब वह जरूरत नहीं होती है। पहले यात्री ठहराव के साथ बस से दिल्ली से लेह तक का सफर तय करने में लगभग 36 घंटों का समय लग जाता था लेकिन अब वह समय घटकर 28 से 30 घंटे का ही रह गया है। दिल्ली से खुलने के बाद यह बस जिन रास्तों से होकर गुजरेगी वो निम्न हैं :

  • दिल्ली
  • अंबाला
  • चंडीगढ़
  • किरतपुर फोरलेन
  • सुन्दरनगर
  • मंडी
  • कुल्लू
  • मनाली
  • अटल टनल
  • केलंग
  • बारालाचा दर्रा
  • तंगलांगला दर्रा
  • लाचुंग दर्रा
  • लेह-लद्दाख

कितना है किराया और Timing

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लेह से यह बस सुबह 4 बजे रवाना होती है। बस का किराया ₹1740 है। दिल्ली से बस दोपहर 12.15 बजे रवाना होती है। चंडीगढ़ से 6.10 बजे रवाना होकर बस सुबह 5 बजे केलंग पहुंचती है। फिर केलंग से बस सुबह 5.30 बजे रवाना होती है और शाम 4.05 बजे लेह पहुंचेगी। यानी दिल्ली से लेह तक बस का सफर तय करने में लगभग 28-29 घंटों का समय लगता है जो पहले 36 घंटों का होता था।

More News

    Read more about: delhi leh bus travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+