Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से प्रयागराज होकर वाराणसी के लिए महाकुंभ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, जानिए Timing और किराया

दिल्ली से प्रयागराज होकर वाराणसी के लिए महाकुंभ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, जानिए Timing और किराया

पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से प्रयागराज के संगम तट पर चल रहा महाकुंभ मेला अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाला है। महाकुंभ 2025 को खत्म होने में मात्र 10 दिनों का समय बच गया है लेकिन अभी भी त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

महाकुंभ मेले में अभी भी आ रहे अत्यधिक तीर्थ यात्रियों की भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रयागराज तक महाकुंभ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन वाराणसी होकर जाएगी।

mahakumbh special vande bharat

ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के लिए महाकुंभ के लिए विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है।

कब चलेगी महाकुंभ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस?

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से वाराणसी होकर प्रयागराज तक महाकुंभ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस 15, 16 और 17 फरवरी को चलेगी। भारतीय रेलवे दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 02252/02251) इन 3 दिनों के दौरान इस रूट पर चलेगी।

पिछले 1 महीने से भी लंबे समय से महाकुंभ मेले में करोड़ों की तादाद में देश-विदेश से तीर्थ यात्री महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इन यात्रियों की सुविधा के लिए ही भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है।

क्या होगी महाकुंभ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस की Timing?

  • महाकुंभ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02252) नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 5.30 बजे खुलेगी, जो दोपहर 12 बजे प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचेगी। 5 मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन वाराणसी के लिए प्रयागराज से खुलेगी जो दोपहर 2.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
  • महाकुंभ स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (02251) वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे खुलेगी जो प्रयागराज जंक्शन पर शाम 5.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह दिल्ली के लिए रवाना होगी, जो रात 11.50 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी।
mahakumbh 2025

बता दें, 144 सालों बाद प्रयागराज के संगम तट पर महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को हुई थी। यह मेला 26 फरवरी 2025 को खत्म होने वाला है। महाकुंभ मेले का शुभ मुहूर्त 144 सालों बाद आया है, जिस वजह से महाकुंभ मेले में करोड़ों की तादाद में तीर्थ यात्री शामिल होने हैं।

हर 12 सालों में पूर्ण कुंभ का आयोजन किया जाता है और ऐसे ही 12वां पूर्ण कुंभ महाकुंभ कहलाता है जो 144 सालों बाद आता है। संभावना जतायी गयी थी कि महाकुंभ मेला 2025 में लगभग 40 करोड़ तीर्थ यात्री शामिल होंगे लेकिन अभी भी महाकुंभ मेला के खत्म होने में लगभग 10 दिनों का समय बाकी है और दावा किया जाता है कि अब तक 50 करोड़ से ज्यादा तीर्थ यात्री त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

More News

    Read more about: mahakumbh delhi vande bharat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+