पुरानी कहावत है, 'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते'। लेकिन जमीन पर रहकर समुद्र की दुनिया तो देखी जा सकती है। अगर बच्चों को जमीन पर रहकर समुद्री की दुनिया के साथ-साथ डायनासोर आदि को भी दिखाने का प्लान है तो नोएडा वाले 'Sea वर्ल्ड कार्निवल' में आ सकते हैं।
नोएडा में अंडरवाटर टनल एक्वेरियम के जरिए कई तरह के समुद्री जीवों के साथ-साथ डायनासोर और मगरमच्छ जैसे जीवों को दिखाया जा रहा है जिसे देखने के लिए बच्चे खूब उत्साहित होंगे।

कहां चल रहा है 'Sea वर्ल्ड कार्निवल'
'Sea वर्ल्ड कार्निवल' नोएडा के सेक्टर 12/22 में नोएडा स्टेडियम में चल रहा है। 'Sea वर्ल्ड कार्निवल' बेहद रोमांचक जगह है, जो खास तौर पर बच्चों और मरीन लाइफ में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को खूब पसंद आएगी।यहां जंगल-झाड़ के बीच में बड़े-बड़े डायनासोर भी सजाकर रखे हुए हैं, जो मशीनों की मदद से न सिर्फ चिंघाड़ते हैं बल्कि हिलते-डुलते इन डायनासोर को देखकर असली होने का अहसास होता है।
नीले रंग के यहां बड़े-बड़े टनल बनाए हुए हैं, जिनमें बड़े-बड़े एक्वेरियम रखे हुए हैं। इन सभी एक्वेरियम में बड़ी अनोखी और यूनिक मछलियों, कछुए, समुद्री सांपों को रखा गया है, जिन्हें आम तौर पर लोग नहीं देख पाते हैं।
क्या है Timing और टिकट का शुल्क?

'Sea वर्ल्ड कार्निवल' की शुरुआत 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 29 अप्रैल तक चलेगा। 'Sea वर्ल्ड कार्निवल' में अलग-अलग जगहों पर टिकट का मूल्य अलग-अलग है। इस कार्निवल का एंट्री शुल्क ₹30 है। टनल टिकट का शुल्क ₹100, फिश एक्वेरियम का टिकट शुल्क ₹50 और डायनासोर पार्क का टिकट शुल्क ₹70 प्रति व्यक्ति है। इसके अलावा इस कार्निवल में कई राईड्स भी हैं, जिनका शुल्क मात्र ₹50 है। यहां सिर्फ घूमना-फिरना ही नहीं बल्कि खाने-पीने के भी कई स्टॉल लगे हैं, जहां आप दिल्ली के लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते हैं।
कैसे पहुंचे 'Sea वर्ल्ड कार्निवल'
'Sea वर्ल्ड कार्निवल' नोएडा स्टेडियम में चल रहा है। यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन नोएडा सेक्टर 16 है। मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने पर सामने ही ई-रिक्शा स्टैंड मिल जाएगा जो आपको 'Sea वर्ल्ड कार्निवल' में पहुंचा देंगे। अगर आपको शॉपिंग करना अच्छा लगता है तो इस मेले में आपके लिए उसका भरपूर इंतजाम किया गया है।
इस कार्निवर में ब्यूटी बाजार मेला भी लगा है, जहां सजावटी सामानों के साथ-साथ मेकअप, कपड़े, जूते और भी कई तरह के सामान उपलब्ध हैं। इस वीकेंट पर अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ नोएडा में लगे 'Sea वर्ल्ड कार्निवल' में जरूर घूम आएं।



Click it and Unblock the Notifications














