Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश के प्रमुख धार्मिक शहरों की यात्रा के लिए IRCTC ने निकाला 11 दिवसीय टूर पैकेज, जानिए पूरी जानकारी...

देश के प्रमुख धार्मिक शहरों की यात्रा के लिए IRCTC ने निकाला 11 दिवसीय टूर पैकेज, जानिए पूरी जानकारी...

देश के प्रमुख धार्मिक शहरों की यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी की ओर से एक 'आस्था पुण्य यात्रा' (Aastha Punya Yatra) नाम का एक पैकेज निकाला गया है, जो 10 दिसम्बर से शुरू होकर 20 दिसम्बर तक चलेगी।

हम भारतवासी है, इस बात को हम बड़े ही गर्व से कहते हैं, जिसे बड़ा ही धार्मिक देश भी माना जाता है। अब ऐसे देश में रहकर भी आप अगर धार्मिक प्रवृत्ति के न हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता। जब कहीं घूमने जाने की बात होती हैं तो हमारे देश के परिवारों में सबसे पहले किसी न किसी धार्मिक स्थान का ही नाम आता है। कई परिवार तो ऐसे होते हैं जो नई शादी वाले कपल्स को भी धार्मिक ट्रिप पर भेज देते हैं। अब ऐसे में आईआरसीटीसी की ओर से एक पैकेज निकाला गया है, जो केरल के कोचुवेलि रेलवे स्टेशन से शुरू होगी।

इस पैकेज के माध्यम से यात्रियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थानों की सैर करवाई जाएगी और वहां के प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। इन पवित्र शहरों में काशी, अयोध्या, प्रयागराज, गया और पुरी शामिल है। जहां आप काशी विश्वनाथ के साथ-साथ माता गंगा का भी आशीर्वाद ले सकेंगे। इसके भगवान बुद्ध से लेकर राम और कृष्ण के भी दर्शन कर पाएंगे। आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा निकाला गया ये पैकेज 11 दिन का है, जिसका नाम है- 'आस्था पुण्य यात्रा' (Aastha Punya Yatra)... यह यात्रा 10 दिसम्बर से शुरू होकर 20 दिसम्बर तक चलेगी।

aastha punya yatra

'आस्था पुण्य यात्रा' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (10-12-2022) - सुबह के समय कोचुवेलि (केरल) से इस यात्रा की शुरुआत होगी, जो एर्नाकुलम जंक्शन, त्रिशुर स्टेशन, पलक्कड़ जंक्शन, पोदनूर स्टेशन व इरोड जंक्शन पर भी रुकते हुए आगे बढ़ेगी, जहां से भी आप अपनी इस पवित्र यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।
दूसरा दिन (11-12-2022) - दूसरे दिन आपकी यात्रा ट्रेन में ही बीतेगी।
तीसरा दिन (12-12-2022) - तीसरे दिन सुबह में आप पुरी पहुंचेंगे, जहां आप होटल जाकर तैयार होंगे और फिर आपको कोणार्क सूर्य मंदिर और जगन्नाथ पुरी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा, जहां से लौटने के बाद आप रात में पुरी के होटल में आराम कर सकेंगे।
चौथा दिन (13-12-2022) - चौथे दिन दोपहर तक पुरी का आनंद ले सकते हैं और फिर ट्रेन से गया के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
पांचवां दिन (14-12-2022) - पांचवें दिन आप सुबह में गया पहुंचेंगे और शाम तक गया के दर्शन करें। इस दौरान आपको विष्णुपद मंदिर घुमाया जाएगा। इसके बाद शाम में वाराणसी के लिए निकल जाए और रात में वाराणसी पहुंच होटल में आराम करें।
छठा दिन (15-12-2022) - छठे दिन सुबह में वाराणसी में गंगा स्नान कराकर मंदिरों और बाकी दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी। फिर रात वाराणसी में ही ठहराया जाएगा।

aastha punya yatra

सातवां दिन (16-12-2022) - सांतवें दिन आप अयोध्या नगरी में सुबह में पहुंच जाएंगे, जिसके बाद तैयार होकर आप मंदिर में दर्शन करने जाए और शाम में सरयू की आरती देखें। फिर प्रयागराज के लिए आपको ले जाया जाएगा।
आठवां दिन (17-12-2022) - आठवें दिन की शुरुआत प्रयागराज से करवाई जाएगी और त्रिवेणी संगम पर स्नान कर आप आसपास के मंदिरों की सैर कर सकते हैं।
नौवां दिन (18-12-2022) - नौवां दिन आपका ट्रेन में ही गुजरेगा।
दसवां दिन (19-12-2022) - दसवें दिन आप शाम तक इरोड जंक्शन और रात तक पोदनूर स्टेशन, पलक्कड़ जंक्शन व त्रिशुर स्टेशन पहुंच जाएंगे, जहां से अपने घर के लिए जा सकते हैं।
ग्यारहवां दिन (20-12-2022) - ग्यारहवें दिन की सुबह में आप एर्नाकुलम जंक्शन और फिर कोचुवेलि पहुंच जाएंगे, जहां से आप अपने घर के लिए जा सकते हैं।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'आस्था पुण्य यात्रा' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'आस्था पुण्य यात्रा' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

  • एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 20500 रुपये
  • दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 20500 रुपये
  • तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 20500 रुपये
  • बेड के साथ बच्चा (5-11 Years) - 20500 रुपये
  • बेड के बिना बच्चा (5-11 Years) - 20500 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+