Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कांवड़ यात्रा : दिल्ली-लखनऊ हाईवे कल रहेगा पूरी तरह बंद, आने-जाने के लिए इन रूट्स का करें इस्तेमाल

कांवड़ यात्रा : दिल्ली-लखनऊ हाईवे कल रहेगा पूरी तरह बंद, आने-जाने के लिए इन रूट्स का करें इस्तेमाल

सावन के महीने में कावड़ यात्रा के दौरान उमड़ती कांवड़ियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन को लागू किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सावन के पहले सोमवार को हुए हादसों से सबक लेते हुए सावन के दूसरे सोमवार को इस हाईवे को जीरो ट्रैफिक मोड पर रखने का फैसला लिया गया है।

बता दें, सावन का दूसरा सोमवार होने के साथ ही 2 अगस्त को सावन के महाशिवरात्रि का पर्व भी है। इस वजह से इस सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िए जल भरकर अपनी-अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

kanwar yatra route diversion

बंद रहेगा नेशनल हाईवे

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम से ही दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है। इस दिन शाम से ही ट्रैफिक व्यवस्था को वन वे कर दिया गया है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाले लेन को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित रखा गया है।

रविवार की शाम यानी 28 जुलाई की शाम से सोमवार यानी 29 जुलाई की सुबह तक हाईवे को जीरो ट्रैफिक मोड पर रखा जाएगा। कांवड़ियों के वाहनों की रफ्तार को कम कराने के उद्देश्य से जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि कांवड़ियों के वाहन ओवर स्पिडिंग की वजह से एक-दूसरे से न टकरा सकें।

लागू किया गया है रूट डायवर्जन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन को लागू किया गया है जो 2 अगस्त तक जारी रहेगा।

रूट डायवर्जन और वैकल्पिक रास्ते :

- मुरादाबाद से दिल्ली - मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद कांठ, बिजनौर से स्योहारा, धामपुर, बिजनौर बैराज मीरापुरा, मवाना, मेरठ, मोदीनगर गाजियाबाद होते हुए आगे भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ - मुरादाबाद से मेरठ-दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को टीएमयू की बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ-दिल्ली भेजा जाएगा।

- बरेली से दिल्ली - बरेली से दिल्ली जाने वाले वाहनों को आबला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से नरोरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- रामपुर से दिल्ली - रामपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरोरा, जनपद बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली - अमरोहा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शिवाला कला, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- दिल्ली या गाजियाबाद से मेरठ - दिल्ली और गाजियाबाद जिला से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मसूरी, धौलाना, गुलावठी होते हुए बुलंदशहर जिला के नरोरा, बबराला, भजोई, डिबाई, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद भेजा जाएगा।

- दिल्ली या गाजियाबाद से मुरादाबाद - दिल्ली व गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन छिजारसी, धौलाना, गुलावठी होते हुए बुलंदशहर जिला के नरोरा, बबराला, भजौई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते मुरादाबाद जाएंगे।

- हरियाण से पश्चिमी उत्तर प्रदेश - हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाईओवर से, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर से ततारपुर चौराहा होते हुए टियाला अंडर पास से किठौर होते हुए परीक्षितगढ़, मवाना, बहसुमा, रामराज बिजनौर होते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

- हापुड़ से मुरादाबाद - हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप के सामने से गुलावठी होते हुए बुलंदशहर जिला के नरोरा, बबराला, भजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

- मेरठ से मुरादाबाद - मेरठ से भारी वाहन वाया मवाना रोड मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली, देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

- गजरौला से दिल्ली-गाजियाबाद - गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हलदौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए वाहन दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाएंगे।

More News

    Read more about: delhi lucknow sawan
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+