Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जम गई डल झील, कश्मीर के मैदानी इलाकों में हुई पहली बर्फबारी से बढ़ा पर्यटकों का उत्साह

जम गई डल झील, कश्मीर के मैदानी इलाकों में हुई पहली बर्फबारी से बढ़ा पर्यटकों का उत्साह

कश्मीर में जमाने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर का प्रसिद्ध डल झील का पानी जमकर बर्फ बन चुका है। कश्मीर में 40 दिनों तक चलने वाला सबसे सर्द समय चिल्लाई कलां की शुरुआत भी हो चुकी है। इस बीच दक्षिणी कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इस बर्फबारी ने ठंड को एंजॉय करने कश्मीर पहुंच रहे पर्यटकों में उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कश्मीर के मैदानी इलाकों जैसे कुलगाम, काजीगुंद, कोकर्णनाग, अचबाल और अनंतनाग के मुख्य शहरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।

kashmir tourist

बर्फबारी की वजह से कश्मीर सर्दियों का विंटरलैंड बन चुका है। कश्मीर घाटी इस समय बर्फ की सफेद चादर से पूरी तरह से ढंक चुका है। यहां जिस तरफ भी नजरें दौड़ाई जाएं, वह बस सफेद ही नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक बर्फ की चादर बहुत ज्यादा मोटी नहीं हुई है, जिस वजह से पर्यटक भी इस बर्फबारी को खूब एंजॉय कर रहे हैं। बर्फबारी की वजह से सड़कों पर फिसलन भी बढ़ गयी है, जिस कारण गाड़ियों की गति भी धीमी पड़ने लगी है और जाम बढ़ने लगा है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के शुक्रवार को श्रीनगर का तापमान -7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है अगले 2-3 दिनों में कश्मीर घाटी के तापमान में और भी गिरावट दर्ज होगी। बताया जाता है कि पूरे कश्मीर घाटी के तापमान में ही अगले 2-3 दिनों में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। बताया जाता है कि गुलमर्ग के अलावा कश्मीर घाटी के बाकी सभी जगहों पर ही तापमान में रात के समय गिरावट दर्ज की जा रही है।

kashmir frozen dal lake

जम गया है पानी

कश्मीर में पिछले 21 दिसंबर से चिल्लाई कलां की शुरुआत हो चुकी है। यह ऐसा समय होता है, जब कश्मीर घाटी सबसे ज्यादा ठंड की गिरफ्त में होता है। तापमान का पारा नीचे जाने के साथ ही जलापुर्ति वाले पाइप से लेकर डल झील तक का पानी बर्फ के पतले स्तर में बदल गया है।

बताया जाता है कि श्रीनगर का शहरी इलाका गुलमर्ग से भी अधिक ठंड रहा, जिसे उत्तर कश्मीर में कई तरह से एडवेंचर एक्टिविटी के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय माना जाता है। रात के समय श्रीनगर का तापमान जहां -7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं गुलमर्ग का तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि पर्यटक बर्फबारी और इस ठंड को काफी एंजॉय कर रहे हैं।

kashmir fresh snow fall

वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले का टाबो राज्य का सबसे ठंडा जगह दर्ज हुआ है। टाबो में रात के समय तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ठंड दर्ज की गयी है।

क्रिसमस के दिन (25 दिसंबर) दिल्ली का सर्वाधिक तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा।

More News

    Read more about: kashmir snowfall weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+