Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर के डल झील में करें उबर की शिकारा राइड : शुरू हुई नयी सेवा, जानिए Booking Process

कश्मीर के डल झील में करें उबर की शिकारा राइड : शुरू हुई नयी सेवा, जानिए Booking Process

आपने कभी न कभी उबर ऐप (Uber App) पर कैब की बुकिंग तो जरूर की होगी। मोबाइल पर कैब बुक किया और घर के दरवाजे पर आपकी सवारी हाजिर। अगर आप कश्मीर जा रहे हैं तो अब वहीं उबर ऐप आपका यहां भी साथी बनने वाला है। उबर ने भारत में अपनी पहला जल परिवहन सेवाओं की शुरुआत की है। इसके साथ ही उबर अब कश्मीर भी पहुंच चुका है।

यहां आप न सिर्फ कैब बल्कि उबर ऐप की मदद से डल झील में शिकारा भी बुक कर सकेंगे। सोमवार को इस बात की जानकारी उबर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। ऐसा करने वाला उबर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि एशिया में पहली कंपनी बन चुका है।

uber shikara kashmir

इस बारे में उबर इंडिया और साउथ एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा कि उबर शिकारा हमारा तकनीक के साथ परंपरा को मिलाने की एक छोटी सी कोशिश है। यह पर्यटकों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है। हमें खुशी है कि हम शिकारा राइड की शानदार सुविधा की शुरुआत कश्मीर के डल झील में कर पाए हैं।

बता दें, इटली के वेनिस समेत कुछ यूरोपिय देशों में उबर जल परिवहन बुकिंग की सुविधाएं देता है लेकिन भारत व एशिया में उबर पहली बार जल परिवहन बुकिंग की सुविधा दे रहा है।

शुरुआत में उबर 7 शिकारा के साथ इस सेवा की शुरुआत कर रहा है। भविष्य में शिकाराओं की संख्या बढ़ाने की योजना भी बनायी गयी है। सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच उबर शिकारा की बुकिंग की जा सकेगी और हर एक शिकारा में 4 पर्यटक सवार हो सकेंगे। सभी उबर शिकारा डल झील के घाट नंबर 16 से मिलेंगे।

uber shikara srinagar

कर सकेंगे एडवांस बुकिंग

जानकारी के अनुसार कश्मीर के डल झील में उबर शिकारा राइड की बुकिंग करने पर 1 घंटे के लिए बुकिंग की जाएगी। उबर शिकारा को 12 घंटे से लेकर 15 दिन पहले तक बुक किया जा सकता है। शिकारा ओनर्स एसोसिएशन प्रेसिडेंट वली मोहम्मद भट्ट ने उम्मीद जताते हुए कहा कि डल झील में उबर शिकारा के शुरू होने से उम्मीद की जा रही है कि उससे शिकारा व्यवसाय बढ़ेगा।

कितना किराया?

बताया जाता है कि उबर शिकारा सिर्फ और सिर्फ सरकार द्वारा निर्धारित किराए पर ही उपलब्ध होगी। अगर कोई पर्यटक उबर शिकारा 1 घंटे के लिए बुक करता है तो उसे फिक्स्ड प्राइस पर ही उबर शिकारा मिलेगी। इससे उन्हें ठगे जाने का खतरा नहीं रहेगा और न ही राइड खत्म होने के बाद किराए को लेकर मोलभाव करना पड़ेगा।

वली मोहम्मद भट्ट का कहना है कि डल झील में इस समय करीब 4000 शिकारा चलते हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा शिकारावाले उबर के साथ पार्टनरशिप में काम करेंगे। ऐप के माध्यम से बुकिंग शिकारा चलाने वालों की कमाई को निश्चित करेगा।

uber shikara at dal lake

कैसे करेंगे बुकिंग?

उबर शिकारा की बुकिंग के लिए कोई अलग ऐप नहीं बल्कि उबर ऐप के माध्यम से ही बुकिंग की जा सकेगी। उबर ऐप को खोलने के बाद जहां से जहां तक का गंतव्य देना होता है वहां 'शिकारा घाट नंबर 16' चुने। इसके बाद उबर शिकारा चुके, पिक अप लोकेशन के तौर पर शिकारा घाट नंबर 16 को चुने। इसके बाद बुक पर क्लीक करें और डल झील में तकनीक के साथ परंपरा के इस मिश्रण का आनंद उठाएं।

More News

    Read more about: kashmir travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+