Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर और लद्दाख में आयोजित होगा 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024'

कश्मीर और लद्दाख में आयोजित होगा 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024'

जी-20 सम्मेलनों के सफल आयोजन के बाद अब इस साल फरवरी में कश्मीर और लद्दाख में 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024' का चौथा संस्करण आयोजित होने वाला है। आमतौर पर साल में यह समय ऐसा होता है जब जम्मू-कश्मीर बर्फ से पूरी तरह से बर्फ से ढका रहता है। जो इसे विंटर स्पोर्ट्स का हब बना देती है।

khelo india winter games 2024

इस साल भी 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024' को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का ही आयोजित करने की तैयारियां चल रही हैं।

भारत में खेल सिर्फ क्रिकेट तक ही नहीं सिमटे हुए होते हैं, बल्कि उससे कहीं अधिक हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय युवा और क्रीड़ा मंत्रालय की तरफ से साल 2021 में खेलो इंडिया पहल की शुरुआत की गयी थी। खेलो इंडिया के ग्रीष्मकालिन खेलों ने काफी अधिक लोकप्रियता प्राप्त कर ली है। अब धीरे-धीरे सर्दियों का खेल भी युवाओं में लोकप्रिय बनता जा रहा है। इस साल 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024' का आयोजन 2 फरवरी से 6 फरवरी तक किया जाएगा।

khelo india winter games

मुख्य रूप से 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024' में आईस हॉकी, क्रॉस कंट्री, स्कीईंग और स्नोबोर्डिंग आदि ऐसे खेल खेले जाते हैं, जो बर्फ में ही खेल सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी अधिक होने की वजह से यहां विंटर स्पोर्ट्स भी अधिक खेले जाते हैं।

कहां होंगे आयोजित

स्पोर्स्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024' के चौथे संस्करण का आयोजन 2 से 6 फरवरी तक दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में होगा। इस प्रतियोगिता में करीब 7 तरह के विंटर स्पोर्ट्स खेले जाएंगे, जिसमें 860 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जम्मू में 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स' का आयोजन गुलमर्ग और लद्दाख के लेह में किया जाएगा।

winter games in kashmir and ladakh

हालांकि इस समय गुलमर्ग में कम बर्फबारी का होना, विंटर गेम्स के आयोजन को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है। स्नोलेस विंटर में विंटर गेम्स का आयोजन कैसे किया जा सकेगा, यह अभी प्रशासन के लिए सिरदर्द का सबब बन सकता है। लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि जनवरी से लेकर फरवरी के बीच में बचे हुए दिनों में गुलमर्ग में बर्फबारी हो और 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2024' का सफल आयोजन किया जा सकें।

More News

    Read more about: kashmir ladakh leh india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+