Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ एयरपोर्ट पर नवनिर्मित टर्मिनल 3 से होगा सभी घरेलु फ्लाईट्स का संचालन

लखनऊ एयरपोर्ट पर नवनिर्मित टर्मिनल 3 से होगा सभी घरेलु फ्लाईट्स का संचालन

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से अब सभी घरेलु विमानों का संचालन टर्मिनल 3 से ही किया जाएगा। यह व्यवस्था रविवार (21 अप्रैल) की रात को 12 बजे से शुरू हो गयी है। इस बात की जानकारी एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से एक नोटिस जारी कर यात्रियों को दे दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में लखनऊ एयरपोर्ट से 110 से भी अधिक घरेलु विमानों का संचालन देशभर के 29 से अधिक शहरों के लिए होता है।

lucknow airport t3

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल से लखनऊ एयरपोर्ट से सभी घरेलु विमानों का संचालन सिर्फ टर्मिनल 3 से ही किया जाएगा। लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का उद्घाटन 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया था। उसके बाद 31 मार्च से ही अकासा एयरलाइंस ने नये टर्मिनल यानी लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से ही अपनी विमानों का संचालन शुरू कर दिया था।

airport lucknow

पहले अधिकांश घरेलु उड़ान की विमानों का संचालन लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से किया जाता था। अब इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया एयरलाइंस, विस्तारा एयरलाइंस, एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस, एयर एशिया इंडिया एयरलाइंस, फ्लाई बिह और स्टार एयर एयरलाइंस की विमानों को भी टर्मिनल 3 से ही संचालित किया जाएगा। हालांकि टर्मिनल 1 से अभी अंतर्राष्ट्रीय विमानों का संचालन पहले की तरह ही जारी रहेगा।

lucknow airport new terminal

लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर 72 चेक इन काउंटर हैं, जिनमें से 17 में सेल्फ बैगेज ड्रॉप सिस्टम मौजूद है। इसके अलावा 62 इमिग्रेशन काउंटर भी हैं जिनमें से 35 अराइवर इमिग्रेशन के हैं। टर्मिनल 3 पर 7 एयरोब्रिज लगाने की सुविधा है जबकि टर्मिनल 2 पर मात्र 2 ही एयरोब्रिज लगाये जा सकते हैं। टर्मिनल 3 से लखनऊ मेट्रो की दूरी महज 250 मीटर है।

बताया जाता है कि भविष्य में लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को तोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही इस एयरपोर्ट पर सभी टर्मिनल को तोड़कर एकीकृत करने की भी योजना है। लेकिन उस काम को शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। फिलहाल घरेलु उड़ानों को टर्मिनल 1 से लखनऊ एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल 3 में शिफ्ट कर दिया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+