Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू, जानिए Timing से लेकर किराया

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू, जानिए Timing से लेकर किराया

12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से एक कार्यक्रम के दौरान 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअली उद्घाटन किया था। इनमें से एक थी लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस। इस ट्रेन का नियमित संचालन आज यानी 26 मार्च से शुरू हो रहा है।

लखनऊ से देहरादून के बीच इस ट्रेन के शुरू हो जाने से इस रूट पर पर्यटकों के साथ-साथ अन्य विभिन्न कारणों से आवाजाही करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। विमान जैसी सुविधा के साथ यात्रियों को कम समय में पहुंचाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली सेमी हाई स्पीड स्वदेशी ट्रेन है।

lucknow dehradun vande bharat express timing

बता दें, लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

क्या होगा ट्रेन की Timing

लखनऊ से देहरादून के बीच चलने वाली 8 कोच की वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22545/22546) सोमवार के अलावा सप्ताह के बाकी सभी 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से सुबह 5.15 बजे खुलेगी जो दोपहर 1.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं वापसी में देहरादून से यह ट्रेन दोपहर 2.25 बजे खुलेगी जो रात 10.40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से उत्तराखंड के देहरादून तक की 586 किमी की दूरी को यह ट्रेन 8 घंटे 20 मिनट में तय करेगी, जबकि इसी रूट पर दूसरी ट्रेनों को यह दूरी तय करने में लगभग 11 से 12 घंटों का समय लग जाता है।

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

  • लखनऊ जंक्शन
  • बरेली जंक्शन
  • मुरादाबाद जंक्शन
  • हरिद्वार
  • देहरादून
lucknow dehradun vande bharat express ticket price

क्या होगा किराया

लखनऊ से देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 1415 रूपए और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2610 रूपए होगा। बरेली से लखनऊ के बीच इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया 810 रूपए और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 1495 रूपए बताया जाता है।

15 मार्च से इस ट्रेन की बुकिंग ओपन कर दी गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुकिंग ओपन होने के पहले दिन से ही इस ट्रेन की बुकिंग तेजी से हो रही है। एसी चेयरकार के साथ-साथ एग्जीक्यूटिव चेयरकार में भी लोग बुकिंग करवा रहे हैं और अभी 31 मार्च को इस ट्रेन की टिकट वेटिंग में जा रही है।

बता दें, पटना से लखनऊ के गोमतीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 18 मार्च से शुरू हो चुका है। पटना से लखनऊ वाया अयोध्या यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार के अतिरिक्त 6 दिन चलती है। पटना से सुबह 6.05 बजे यह ट्रेन खुलती है, जो दोपहर 2.30 बजे लखनऊ पहुंचती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+