Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणेश चतुर्थी विसर्जन को लेकर लखनऊ में रहेगा रूट डाइवर्जन

गणेश चतुर्थी विसर्जन को लेकर लखनऊ में रहेगा रूट डाइवर्जन

गणेश चतुर्थी का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन के विसर्जन की वजह से नवाबों के शहर लखनऊ के कई रास्तों पर आज रूट डाईवर्जन किया गया है। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने यह डाइवर्जन लखनऊ में भगवान गणेश की मूर्तियों के विसर्जन और शोभायात्रा को लेकर लागू किया है। इस बारे में लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अगर डाइवर्जन के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी आपातकालिन परिस्थिति में फंस जाता है तो वह ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर कॉल करके मदद मांग सकता है।

Lucknow Route Diversion

बता दें, लखनऊ में यह रूट डाइवर्जन 21 सितंबर से 28 सितंबर 2023 की सुबह 10 बजे तक लागू रहेगी। केवल शुक्रवार (22 सितंबर) को यह डाइवर्जन व्यवस्था लागू नहीं होगी।

किन रास्तों पर होगा डाइवर्जन

  • फैजाबाद की तरफ से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बस जीटीआई तक ही जा सकेंगी। यहां से ये बसें समता मूलक, गांधी सेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग की तरफ आवाजाही कर सकेंगी।
  • सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली रोडवेज/सिटी बसें मड़ियांव, पुरनिया/डालीगंज रेलवे क्रासिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग जायेंगी। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर जाएंगी।
  • चौक डालीगंज पुल की ओर से आने वाला सामान्य यातायात क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेगा, यह यातायात क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील होकर जा सकेगा।
  • डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा से आने वाला यातायात गोमती नदी बन्धा (झूलेलाल पार्क) होकर नदवा कालेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात गोमती नदी पुल पार कर या सीधे उमरावसिंह धर्मशाला होकर, आईटी चौराहा की ओर से जा सकेगा।
  • टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा से मकबरा रोड की ओर से सामान्य यातायात परिवर्तन चौक की ओर नहीं जा सकेगा, यह यातायात कैसरबाग बस स्टैंड या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध होकर जा सकेगा।
  • निराला नगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग होकर सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा से बायें/दाहिने मुडकर समथर पेट्रोल पम्प होते हुए निशातगंज/डालीगंज पुल से जा सकेगा।
  • कैसरबाग/सीडीआरआई, क्लार्क अवध तिराहा की ओर से आने वाला यातायात से सुभाष चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा, बल्कि यह यातायात क्लार्क अवध तिराहे से सीधे कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए चिरैयाझील तिराहा की ओर से जा सकेगा।
  • हजरतगंज चौराहा और परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेन्ज, सीडीआरआई या चिरैयाझील से होकर जा सकेगा।
  • हनुमान सेतु नदवा बन्धा तिराहे से नदवा बन्धा रोड झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आईटी चौराहा होकर जा सकेगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+