Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कल सुबह 2 घंटे जल्दी शुरू होगी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन

कल सुबह 2 घंटे जल्दी शुरू होगी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन

भाईदूज के दिन सामान्य दिनों की अपेक्षा 2 घंटा पहले से ही शुरू हो जाएगी नमो भारत रैपिड रेल सेवाएं। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार इस बात की घोषणा नेशनल कैपिटल रिजन ट्रांसपोर्टेशन कॉर्पोरेशन लि. (NCRTC) की तरफ से की गयी है। भाईदूज के दिन बड़ी संख्या में भाई और बहने अपने-अपने भाई-बहनों के घर जाते हैं।

इस दिन न सिर्फ ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा होगी बल्कि हर स्टेशन पर ट्रेन को सामान्य के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय रुकना भी पड़ सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए NCRTC ने नमो भारत ट्रेनों को सामान्य समय के मुकाबले 2 घंटा पहले से चलाने का फैसला लिया है।

rapid rail

अपने पोस्ट में NCRTC ने कहा है कि भाई दूज के मौके पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों की सेवाएं सामान्य समय के मुकाबले 2 घंटा पहले यानी सुबह 6 बजे से ही शुरू हो जाएगा। आमतौर पर रविवार को सुबह 8 बजे से नमो भारत ट्रेनों की सेवाएं शुरू होती हैं। सिर्फ सामान्य समय से पहले ही नहीं बल्कि दो ट्रेनों के बीच समय के अंतराल को भी कम किया जाएगा। यानी सामान्य रविवार की तुलना में कल (3 नवंबर) ज्यादा जल्दी नमो भारत ट्रेनें मिलेंगी। यात्री रात को 10 बजे तक नमो भारत ट्रेनों की सवारी का आनंद उठा सकेंगे।

rapid train ghaziabad to delhi

बताया जाता है कि भाई दूज के दिन यात्रियों की संख्या में होने वाली वृद्धि को ही ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। रविवार को पूरे दिन नमो भारत ट्रेन सेवाएं मिलेंगी। बता दें, सामान्य दिनों में सोमवार से शनिवार (सप्ताह के 6 दिन) सुबह 6 बजे से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। लेकिन रविवार को सुबह 8 बजे से नमो भारत ट्रेन सेवाएं मिलती हैं। लेकिन भाईदूज के मौके पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए NCRTC ने नमो भारत ट्रेनों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है।

बता दें, नमो भारत ट्रेन का संचालन 42 किमी लंबे स्ट्रेच में होता है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच 9 स्टेशनों में इसका संचालन होता है। पिछले लगभग 1 सालों से दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर इसका संचालन किया जा रहा है। साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन की सेवाएं शुरू हो जाने के बाद इसका संचालन 54 किमी लंबे स्ट्रेच में किया जाएगा।

More News

    Read more about: meerut train delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+