Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »UP को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, मात्र 7 घंटे में पहुंचाएगी आगरा से वाराणसी, जानें Details

UP को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, मात्र 7 घंटे में पहुंचाएगी आगरा से वाराणसी, जानें Details

त्योहारों के मौसम में उत्तर प्रदेश वालों की बल्ले-बल्ले हो गयी है। उत्तर प्रदेश को एक नया वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाला है, जिसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा से वाराणसी के बीच चलेगी। रेलवे की दृष्टि से अगर देखा जाए तो आगरा उत्तर प्रदेश का एक बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है।

उत्तर को दक्षिण और पूर्व को पश्चिम से जोड़ने वाली ज्यादातर ट्रेनें इसी स्टेशन से होकर गुजरती है। इसी कड़ी में आगरा को वंदे भारत एक्सप्रेस का हब बनाने का फैसला संभवतः रेलवे ने ले लिया है।

vande bharat express aagra varanasi

ताजनगरी आगरा और बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पर्यटन के लिहाज से भी उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहर हैं, जहां हर दिन लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इन दोनों शहरों को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग पिछले काफी समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। अगले साल महाकुंभ से पहले प्रयागराज के रूट से शुरू हो रही यह वंदे भारत एक्सप्रेस काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मात्र 7 घंटे में पूरा होगा सफर

आगरा से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में 6 दिन चलाने की योजना है। आगरा से वाराणसी के बीच 573 किमी की दूरी को यह ट्रेन मात्र 7 घंटे में पूरा कर लेगी। बताया जाता है कि इस ट्रेन का रखरखाव आगरा मंडल में होगा। शुक्रवार के अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन यह ट्रेन आगरा से वाराणसी के बीच चलेगी। इस ट्रेन की औसत गति 81.86 किमी प्रति घंटा होगी। आगरा मंडल की यह चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस है। इससे पहले आगरा से होकर जो वंदे भारत एक्सप्रेस चलती हैं वो निम्न हैं :

  • रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन
  • हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो
  • उदयपुर से आगरा कैंट
  • वाराणसी से आगरा कैंट

क्या होगी टाइमिंग

आगरा से वाराणसी के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज रूट से चलायी जाएगी। यह ट्रेन आगरा कैंट से सुबह 6 बजे खुलेगी जो दोपहर 1 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में, यह ट्रेन दोपहर 3.20 बजे वाराणसी जंक्शन से खुलेगी जो रात 10.20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव निम्न स्टेशनों पर होगा -

  • आगरा कैंट
  • टूंडला जंक्शन
  • इटावा जंक्शन
  • कानपुर सेंट्रल
  • प्रयागराज जंक्शन
  • वाराणसी

आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 12 कोच की ट्रेन होगी। इसमें 10 चेयरकार और 2 एग्जिक्यूटिव चेयरकार कोच होंगे। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही आगरा कैंट स्टेशन पर एक कार्यक्रम आयोजित होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। हालांकि वह आगरा में आएंगे या दिल्ली से ही इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे, इसका फैसला अभी तक नहीं हो सका है। ट्रेन के किराए के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+