Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पीएम नरेंद्र मोदी 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, कब? यहां देखिए पूरी List

पीएम नरेंद्र मोदी 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, कब? यहां देखिए पूरी List

देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसकी शुरुआत देशभर के विभिन्न राज्यों और शहरों के बीच की दूरी को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ कम समय में सफर को पूरा करने के उद्देश्य से की गयी थी। अब तक विभिन्न रूट्स पर 50 से भी ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से 1..2 या 5 नहीं बल्कि पूरे 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने वाले हैं।

कौन सी नयी रूट्स पर शुरू होने वाली है वंदे भारत एक्सप्रेस? पीएम मोदी कब और कहां से दिखाएंगे इन सभी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी?

10 new vande bharat express flag off by pm narendra modi

कब दिखाएंगे पीएम मोदी वंदे भारत को हरी झंडी?

Hindustan Times की एक रिपोर्ट के अनुसार 15 सितंबर 2024 को झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक साथ 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस दिन पीएम मोदी सिर्फ वंदे भारत एक्सप्रेस ही नहीं बल्कि पिछले लंबे समय से जिस ट्रेन की चर्चाएं हो रही हैं, उनमें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भी उद्घाटन इस दिन करने वाले हैं।

कौन-कौन सी रूट्स पर शुरू होगी 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस

  • टाटानगर-पटना
  • वाराणसी-देवघर
  • टाटानगर-ब्रह्मपुर
  • रांची-गोड्डा
  • आगरा-वाराणसी
  • हावड़ा-गया
  • हावड़ा-भागलपुर
  • दुर्ग-विशाखापट्नम
  • हुबली-सिकंदराबाद
  • पुणे-नागपुर

थोड़ा विस्तार से जान लें इन सभी वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में :

15th september pm narendra modi to flag off 10 new vande bharat express

टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

जुड़वा राज्यों बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस रांची, बोकारो और गया में रुकेगी।

वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस

भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से दो प्रमुख ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने वाली और उसके साथ ही उत्तर प्रदेश और झारखंड के दो प्रमुख शहरों को यह ट्रेन जोड़ेगी। यह ट्रेन धनबाद, आसनसोल और जसीडिह होकर जाएगी।

टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

झारखंड को ओडिशा से जोड़ने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस भुवनेश्वर, कटक और बालासोर होकर जाएगी।

रांची-गोड्डा वंदे भारत एक्सप्रेस

झारखंड के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली रांची-गोड्डा वंदे भारत एक्सप्रेस दुमका, देवघर और भागलपुर होकर जाएगी।

आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

ताजनगरी आगरा को महादेव की नगरी काशी से जोड़ने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यह ट्रेन कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज होकर जाएगी। पर्यटन के लिहाज से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस

पश्चिम बंगाल को बिहार से जोड़ने वाली यह ट्रेन खासतौर पर पितृपक्ष मेला और पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। यह ट्रेन रास्ते में धनबाद और आसनसोल में रुकेगी।

हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस होने वाली है, जो बर्दवान, साहिबगंज और मालदह टाउन होते हुए जाएगी।

दुर्ग-विशाखापट्नम वंदे भारत एक्सप्रेस

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों राज्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यह ट्रेन रायपुर, बिलासपुर और कोरापुट होते हुए जाएगी।

हुबली-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

कर्नाटक और तेलंगाना को जोड़ने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस रायचुर, कुरनूल और अनंतपुर से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन मूल रूप से काम के सिलसिले में इन दोनों शहरों के बीच आवाजाही करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

पुणे-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

महाराष्ट्र के इन दोनों शहरों के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुणे महाराष्ट्र का इंडस्ट्रियल हब है जबकि नागपुर को महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी मानी जाती है।

More News

    Read more about: vande bharat train railway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+