Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोटा में बनेगा राजस्थान का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, आंधी में भी होगी विमानों की लैंडिंग

कोटा में बनेगा राजस्थान का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, आंधी में भी होगी विमानों की लैंडिंग

राजस्थान की संस्कृति से लेकर ऐतिहासिक धरोहर तक, हर एक चीज पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहीं वजह से राजस्थान में हर मौसम में पर्यटकों का मेला लगा ही रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं, राजस्थान में पढ़ने के लिए और खासतौर पर इंजीनियरिंग से लेकर मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए मशहूर कोटा में भी बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ लगी रहती है।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए पिछले दिन राजस्थान सरकार ने कोटा में एक ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट तैयार करने का फैसला लिया था। अब इस एयरपोर्ट से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आयी है।

kota airport dpr news

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोटा में बनने वाला एयरपोर्ट ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट होने के साथ-साथ राजस्थान का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी होगा। यह एयरपोर्ट हर तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। मिली जानकारी के अनुसार इस एयरपोर्ट को तैयार करने से जुड़ी सभी तैयारियां शुरू की जा चुकी है।

बताया जाता है कि कोटा एयरपोर्ट के लिए डीपीआर तैयार करने का काम शुरू किया जा चुका है, जिसके लिए दिल्ली के 2 कंसल्टेंट और चेन्नई के एक कंसल्टेंट को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पर ऐसी कौन सी सुविधाएं होंगी जो कोटा एयरपोर्ट को दूसरे एयरपोर्ट्स से अलग बनाएगी? इसे सबसे अधिक हाईटेक बनाएगी?

तूफान में हो सकेगी सेफ लैंडिंग

बताया जाता है कि कोटा में तैयार होने वाला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि अगर किसी कारणवश रनवे पर घुप्प अंधेरा छा जाता है या रनवे की लाइट्स बुझ जाती हैं तब भी पायलट को लैंडिंग में कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि इस सुविधा के तहत रनवे पर केटवन श्रेणी की लाइट्स लगायी जाएंगी।

इसके साथ ही अचानक आयी आंधी अथवा तूफान में भी विमानों को सुरक्षित लैंड करवायी जा सकेगी। विमानों की लैंडिंग में कोई परेशानी न आए इसे सुनिश्चित करने के लिए डॉपलर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंड रेडियो नेविगेशन सिस्टम (DVOR) डिवाइस लगाए जाएंगे।

कितना बड़ा होगा आकार?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कोटा एयरपोर्ट को 440.646 हेक्टेयर के क्षेत्र में बनाने की योजना है। यह एयरपोर्ट इतना बड़ा होगा कि इसके एप्रन में एक साथ 7 विमानों को आसानी से खड़ा किया जा सकता है। बता दें, एयरपोर्ट पर एप्रन वह स्थान है जहां विमानों को खड़ा किया जाता है। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के लिए इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है जिसे जल्द एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

More News

    Read more about: rajasthan kota airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+