Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रक्षाबंधन पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस का गिफ्ट, बहनें मनाएंगी 'नो चालान डे'

रक्षाबंधन पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस का गिफ्ट, बहनें मनाएंगी 'नो चालान डे'

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहनों को एक बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही 19 और 20 अगस्त को राज्य परिवहन की बसों में निःशुल्क यात्रा करने की घोषणा की थी। अब इसी कड़ी में नोएडा पुलिस कमिश्नर ने लक्ष्मी सिंह ने महिलाओं के लिए बड़ा उपहार दिया है।

रक्षाबंधन यानी आज (19 अगस्त) अगर नोएडा में कोई महिला ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती हुई पायी जाती है तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जी हां, रक्षाबंधन के दिन नोएडा में महिलाएं 'नो चालान डे' मनाएंगी।

rakshabandhan special

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन शहर में महिलाओं का चालान नहीं काटा जाएगा। बताया जाता है कि 'नो चालान डे' मनाने के पीछे पुलिस का उद्देश्य यह साबित करना है कि ट्रैफिक नियमों में छूट मिलने के बावजूद आम लोग सख्ती के साथ नियमों का पालन कर रहे हैं।

बताया जाता है कि अगर छिटपुट घटनाओं में कोई महिला ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती हुई पायी जाती हैं तो उसके खिलाफ न तो कार्रवाई की जाएगी और न ही उसका चालान काटा जाएगा।

rakshabandhan no chalan day

हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर अपनी पैनी नजर बनाए रखेगी। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, शॉपिंग मॉल या सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की जाएगी। नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहनों के सम्मान में रक्षाबंधन के दिन 'नो चालान डे' मनाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

बताया जाता है कि अगर कोई महिला अपने पति, भाई, बहन, परिजन, बच्चे या किसी रिश्तेदार के साथ दोपहिया वाहन पर पीछे बैठकर जा रही होगी, तो वाहन चेकिंग के नाम पर उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। हालांकि अगर कोई महिला बिना हेलमेट पहने नजर आएगी, तो उसे रोककर हेलमेट पहनने की सलाह दी जाएगी। एक भाई की तरह ट्रैफिक पुलिस अपनी बहन की सुरक्षा के लिए उसे उपहार में हेलमेट भी दे सकता है लेकिन उनका चालान नहीं काटा जाएगा और न ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

More News

    Read more about: festivals rakshabandhan noida
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+