Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आगरा के ताजमहल से आगे निकला अयोध्या का राम मंदिर, जानिए 1 साल में यहां पहुंचे कितने पर्यटक?

आगरा के ताजमहल से आगे निकला अयोध्या का राम मंदिर, जानिए 1 साल में यहां पहुंचे कितने पर्यटक?

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन हुए लगभग 1 साल हो चुका है। समय के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का अयोध्या धार्मिक पर्यटन का मुख्य बिन्दु बनकर उभर रहा है। इस बात को साबित किया मीडिया रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग के हवाले से दिये गये आंकड़ों ने। जिसमें बताया गया है कि पिछले 1 साल के दौरान आगरा के ताजमहल को पीछे छोड़ अयोध्या का राम मंदिर आगे निकल चुका है।

यानी बीत रहे इस साल (2024) में आगरा के ताजमहल का दीदार करने पहुंचने वाले पर्यटकों के मुकाबले कहीं ज्यादा श्रद्धालुओं ने अयोध्या के राम मंदिर का दर्शन किया।

agra tajmahal

राम मंदिर ने बढ़ाया धार्मिक पर्यटन का आकर्षण

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के मुताबिक साल 2024 में जनवरी से सितंबर के बीच अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं में घरेलू श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 135.5 मिलियन रही जबकि 3,153 अंतर्राष्ट्रीय श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। बताया जाता है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह सम्पन्न होने के बाद धार्मिक पर्यटन के मामलों में लगभग 70% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि साल 2025 की जनवरी में जब राम मंदिर उद्घाटन के 1 साल पूरे करेगा और उस समय जिस समारोह का आयोजन होगा, वह पर्यटकों को एक बार फिर से यहां आने के लिए आकर्षित करेगा।

ayodhya ram mandir

ताजमहल पहुंचे बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान

अयोध्या के राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में जहां घरेलू पर्यटकों का दबदबा बना रहा वहीं आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंचने वाले लोगों में विदेशी मेहमानों की संख्या सबसे ज्यादा है। साल 2024 में ताजमहल आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या 125.1 मिलियन रही, जिसमें से 9,24,000 विदेशी मेहमान आगरा पहुंचे। वहीं घरेलू पर्यटकों की संख्या 193,000 रही। इससे पहले जहां वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 2.684 मिलियन विदेशी मेहमान आगरा आए। हालांकि ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों में अधिकांश ही विदेशी मेहमान होते हैं।

उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा पर्यटन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल (2024) उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढोतरी दर्ज की गयी है। जनवरी से सितंबर के बीच ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग 476.1 मिलियन दर्ज की गयी। इससे ही यह साबित होता है कि इस साल के अंत तक यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या साल 2023 में उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 480 मिलियन को पीछे छोड़ देगी।

ayodhya ram lala

उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों में आने वाले पर्यटकों की संख्या

मिली जानकारी के अनुसार साल 2024 में वाराणसी आने वाले कुल पर्यटकों में 62 मिलियन घरेलू पर्यटक और 184,000 विदेशी मेहमान थे। वहीं मथुरा में इस साल 68 मिलियन घरेलू पर्यटक घूमने पहुंचे जबकि 87229 विदेशी मेहमान श्रीकृष्ण से जुड़े इस शहर में पहुंचे। प्रयागराज में आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या इस साल 48 मिलियन दर्ज किया गया और मिर्जापुर में 11.8 मिलियन पर्यटक घूमने पहुंचे।

इसके अलावा बुद्धिस्ट सर्किट के कुशीनगर में इस साल कुल 1.62 मिलियन पर्यटक पहुंचे, जिससे साबित होता है कि उत्तर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों में सिर्फ हिन्दू ही नहीं बल्कि अन्य धर्म के पर्यटक भी शामिल होते हैं।

अगले साल उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों की संख्या में एक बार फिर से उछाल आने वाला है क्योंकि जनवरी में एक तरफ जहां अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अपने 1 साल पूरा करेगा, जिस समय आयोजित होने वाले समारोह में फिर से बड़ी संख्या में देसी-विदेशी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ मेला की शुरुआत होने वाली है, जिसमें देश-विदेश से लगभग 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की संभावना जतायी गयी है।

More News

    Read more about: year ender 2024 agra ayodhya
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+