Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कितनी देर में उदयपुर से जयपुर पहुंचाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए पूरा Details

कितनी देर में उदयपुर से जयपुर पहुंचाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए पूरा Details

24 सितंबर Super Sunday को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। सेमी हाई स्पीड यह ट्रेन उदयपुर से वाया अजमेर जयपुर तक जाएगी। इसके साथ ही पिछले लंबे समय से इस रूट पर हो रहा वंदे भारत का इंतजार खत्म होने वाला है। यह राजस्थान की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। कुछ दिनों पहले ही राजस्थान के चौथे वंदे भारत एक्सप्रेस का भी ऐलान किया जा चुका है।

Pm modi vande bharat

क्या होगा उदयपुर-जयपुर वंदे भारत का रूट

यह ट्रेन उदयपुर-जयपुर से होकर अजमेर को कनेक्ट करेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर यात्रियों से मिले फीडबैक के आधार पर ही अजमेर से कनेक्ट करते एक और वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का फैसला रेलवे के अधिकारियों ने लिया है। अजमेर से यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर में हो सकता है।

कितनी देर में पहुंचेगी यह ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलेगी। मंगलवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह में हर दिन उपलब्ध होगी। यह ट्रेन उदयपुर से सुबह 7.50 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी, जो दोपहर 1.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम को 4 बजे जयपुर से रवाना होगी जो रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से जयपुर के बीच की दूरी को तय करने में वंदे भारत एक्सप्रेस को 6 घंटों का समय लगने वाला है।

Rajasthan vande bharat

कितना होगा किराया

जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के किराया के बारे में रेलवे के अधिकारियों ने कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर-उदयपुर वंदे भारत के एसी चेयरकार का किराया करीब ₹850 और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया ₹1800 हो सकता है। पीएम मोदी 24 सितंबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे लेकिन आम नागरिकों के लिए इस ट्रेन की बुकिंग 25 सितंबर से ओपन कर दी जाएगी।

बता दें, पीएम मोदी सुपर संडे में सिर्फ जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ही नहीं बल्कि कुल 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। इसमें बैंगलोर-हैदराबाद वंदे भारत, पटना-हावड़ा वंदे भारत, हावड़ा-रांची वंदे भारत, पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+