Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वंदे भारत एक्सप्रेस की छत से झरने की तरह टपकते पानी का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने दिया जवाब

वंदे भारत एक्सप्रेस की छत से झरने की तरह टपकते पानी का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की छत से झरने की तरह पानी टपकता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे को टैग पर अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो को वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने ही बनाया है, जिसमें ट्रेन की छत से सीट और ट्रेन की जमीन पर झरने की तरह पानी को टपकते हुए दिखाया गया है। इस वायरल वीडियो को लेकर भारतीय रेलवे की तरफ से जवाब भी आ चुका है।

vande bharat express water leak viral video

इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट X पर खूब शेयर किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाया गया है वह दिल्ली से वाराणसी की रूट पर दौड़ती है। एक यूजर ने इस वीडियो को X हैंडल पर शेयर करते हुए सवाल पूछा है कि यह किस तरह की घटिया मैन्यूफैक्चरिंग क्वालिटी है? छत से पानी का रिसाव हो रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा है कि वंदे भारत, शॉवर वाली पहली ट्रेन। यात्री अब बारिश के मौसम में बैठकर नहा सकते हैं।

इस वीडियो पर उत्तरी रेलवे ने X हैंडल पर एक पोस्ट कर जवाब भी दिया है। उत्तरी रेलवे के पोस्ट में बताया गया है कि हमने रेल मदद पर काम करना शुरू कर दिया था। कर्मचारियों ने पाया कि RMPU के रिटर्न एयर ग्रिल से पानी टपक रहा था। रन के दौरान इसे ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। असुविधा के लिए खेद है। सुबह में इसे सुधार और पानी की जांच की गयी। यह अब पूरी तरह से ठीक है।

बता दें, यह वीडियो कम से कम 8-10 दिन पुराना है जो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। दिल्ली-वाराणसी रूट पर ही देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था, जो फरवरी 2019 में पहली बार चली थी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+