Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाशिवरात्रि पर बनारस में बाबा विश्वनाथ का करने जा रहे हैं दर्शन! जानिए कहां करेंगे गाड़ी की पार्किंग?

महाशिवरात्रि पर बनारस में बाबा विश्वनाथ का करने जा रहे हैं दर्शन! जानिए कहां करेंगे गाड़ी की पार्किंग?

महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों की संख्या में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनारस पूरी तरह से तैयार है। कल यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ-साथ महाकुंभ मेले का आखिरी शाही स्नान और महाकुंभ मेले का समापन भी होने वाला है। इसलिए प्रयागराज, अयोध्या और बनारस में श्रद्धालुओं की संख्या कितनी होगी, इसका ठीक-ठीक अंदाजा लगाना लगभग असंभव सा है।

श्रद्धालुओं के अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ की प्रसिद्ध बारात को भी कल (महाशिवरात्रि के दिन) न निकालकर 27 फरवरी को निकालने का फैसला लिया है। बनारस में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू कर दी गयी है जो आज (25 फरवरी) की रात 10 बजे से 26 फरवरी की रात को 11 बजे तक लागू रहेगी।

mahashivratri

इसके साथ ही पार्किंग स्पॉट की घोषणा भी कर दी गयी है। इस साल महाकुंभ मेले के मद्देनजर ही बनारस में श्रद्धालुओं का भारी दबाव होने की संभावना जतायी गयी है। काशी ज़ोन में पैडल रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया है। अगर इस क्षेत्र में पैडल रिक्शा प्रवेश करता है तो उसके खिलाफी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है डायवर्जन प्लान?

kashi vishnath temple

नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पैडल रिक्शा के साथ-साथ लोडर, मालवाही वाहन आदि को भी काशी ज़ोन में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

  • कबीरचौरा की तरफ से पियरी पुलिस चौकी होकर बेनिया तिराहा की तरफ से तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इस तरफ सिर्फ दो पहिया वाहन ही चल सकेंगे।
  • बेनिया पार्किंग से निकलने वाली गाड़ियां पियरी चौक, कबीर चौराहा होकर अपने गंतव्यों की ओर जा सकेंगी।
  • बेनिया तिराहा से लहुराबीर की ओर जाने वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध होगा।
  • गुरुबाग से आने वाले ऑटो व ई-रिक्शा नीमामाई होकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा सकेंगे।
  • गिरजाघर से रामापुरा की तरफ 3 और 4 पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • भेलूपुर से रेवड़ी तालाब होकर रामपुरा मार्ग पर 3 और 4 पहिया वाहनों पर पूरी तरह रोक होगी।
  • भेलूपुर से सोनारपुर होकर गोदौलिया की तरफ कार, ऑटो या ई-रिक्शा को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • गोलगड्डा से विश्वश्वेरगंज की तरफ 3 और 4 पहिया गाड़ियों को नहीं आने दिया जाएगा।
varanasi temple lord shiva

कहां-कहां कर सकेंगे पार्किंग?

  • रामेश्वर लॉन का हरहुआ पार्किंग
  • रामेश्वर लॉन के सामने रिंग रोड
  • कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ
  • जगतपुर इंटर कॉलेज, रोहनिया
  • संत रविदास मंदिर ग्राउंड
  • विश्वसुंदरी पुल के नीचे
  • लंका मैदान, रामनगर
  • रेलवे ग्राउंड एनईआर
  • भदऊ चुंगी रेलवे का मैदान
  • संस्कृत विश्वविद्यालय, चौकाघाट
  • कबीर मठ मैदान पिपलानी, कटरा
  • डीएवी कॉलेज, लोहटिया
  • ट्रांसपोर्ट नगर ग्राउंड, मोहनसराय
  • काशी विद्यापीठ
  • कटिंग मेमोरियल स्कूल

More News

    Read more about: varanasi traffic shiva temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+