Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बदल रहा है मौसम का मिज़ाज - पटना-लखनऊ में हाड़ कंपा रही है ठंडी, कोलकाता में बढ़ा तापमान

बदल रहा है मौसम का मिज़ाज - पटना-लखनऊ में हाड़ कंपा रही है ठंडी, कोलकाता में बढ़ा तापमान

देश भर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिज़ाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में जहां बर्फीली पछुआ हवाओं ने जीना मुहाल कर रखा है। तो वहीं दिल्ली वालों को इस साल क्रिसमस के समय ठंडी निराश कर रही है। कोलकाता में गुरुवार का तापमान पिछले कुछ दिनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रहा। अगले कुछ दिनों तक केरल, माहे, तमिलनाडु के कुछ हिस्से, केरल और पुदुचेरी में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

icy chilled weather in patna-lucknow

निराश करेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार क्रिसमस के समय दिल्लीवालों को मौसम थोड़ा निराश करने वाली है। अगले पूरे सप्ताह में दिल्ली के तापमान में खास गिरावट नहीं होगी, जिस वजह से क्रिसमस का मजा थोड़ा किरकिरा हो सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर में जितने भी पश्चिमी विक्षोभ आए हैं, वो काफी कमजोर थे। इस वजह से पहाड़ी इलाकों जैसे श्रीनगर, मनाली, मसूरी, शिमला, नैनीताल आदि में बर्फबारी या बारिश करवाने में वे विफल रहे।

इसके प्रभाव से ही दिल्ली में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में दूसरे वर्षों की तुलना में ठंड कम पड़ने वाली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 5-6 दिनों तक दिल्ली और NCR का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। हालांकि पिछले 1-2 दिनों में दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी जरूर आयी है। लेकिन इसके फिर से बढ़ने की संभावना है।

यूपी में हाड़ कंपा रही है बर्फीली हवा

उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। बताया जाता है कि गुरुवार को राज्य के हर तरफ घना कोहरा छाया रहेगा और बर्फीली हवाएं चलेंगी। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है। साथ ही यूपी में दिन के समय निकलने वाली धुप का प्रभाव भी कम हो जाएगा। इस वजह से लोगों को अधिक ठंड महसूस होने वाली है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार से ही धुप-छांव का खेल शुरू होने वाला है।

बात अगर तापमान की हो तो राज्य का सबसे ठंडा जिला बरेली रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया और प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने वाला है। इन जिलों का अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

chilling cold weather

बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ा दी है ठंड

बिहार में राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में बर्फीली और शुष्क हवाओं का बहना जारी है। इसके प्रभाव से ही राज्य के कई जिलों का तापमान काफी नीचे खिसक गया है। मंगलवार को राजधानी पटना समेत कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। राज्य का सबसे ठंडा शहर बांका रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा।

दिन में धुप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत तो मिल जाएगी लेकिन शाम होते-होते बर्फीली हवाएं फिर से अपना असर दिखाने लगेंगी। बताया जाता है कि 25 दिसंबर के बाद से बिहार में कनकनी वाली ठंड बढ़नी शुरू होगी। इस समय कोहरा और दृश्यता भी प्रभावित होने वाला है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है।

कोलकाता में बढ़ा तापमान

पिछले कुछ दिनों तक ठंड बढ़ने के बाद मंगलवार को कोलकाता का तापमान थोड़ा बढ़ गया था। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आसमान साफ ही रहेगा लेकिन महानगर व आसपास के इलाकों में हल्की धुंध छायी रह सकती है। कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि क्रिसमस के समय भी कोलकाता में खास ठंड नहीं पड़ेगी, जिससे लोगों में थोड़ी निराशा देखी गयी। दार्जिलिंग, कालिंगपोंग, अलीपुरदुआर आदि पर्वतीय इलाकों में कोहरा छाये रहने की संभावना है लेकिन बारिश की किसी संभावना से इंकार किया गया है।

इन राज्यों को परेशान करेगी बारि

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में भारी से अतिभारी बारिश होने की पूरी संभावना है। अगले 24 घंटों में तमिलनाडु और केरल की बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है लेकिन लक्षद्वीप में बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समुह के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+