पिलानी राजस्थान के शेखावती क्षेत्र का एक छोटा सा शहर है। पिलानी अपने कई शैक्षणिक संस्थानों के लिये जाना जाता हो जिनमें से 'बिट्स, पिलानी' प्रमुख है। यह कस्बा दिल्ली से 180 किमी की दूरी पर तथा राजस्थान की राजधानी, जयपुर से 210 किमी दूर स्थित है। यह राजस्थान के झुनझुनू जिले के प्रशासनिक क्षेत्र में आता है।
पिलानी का कैसे पड़ा ये नाम
स्थानीय लोगों के अनुसार शहर का यह नाम यहाँ रहने वाले पिलानिया गोत्र के एक जट योद्धा के नाम पर पड़ा है। ऐसा माना जाता है कि यह योद्धा एक किले की रक्षा में आक्रमणकारी शत्रुओं से साहसपूर्वक लड़ता हुआ शहीद हो गया था। अतः उस शहीद के सम्मान में यहाँ के शासकों ने इस जगह का नाम उसके नाम पर रख दिया।
क्या बनाता है शहर को प्रसिद्ध
वर्तमान में, पिलानी शहर अपने कई उल्लेखनीय शैक्षणिक संस्थानों के लिये जाना जाता है। 'बिट्स, पिलानी' देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कोर्सों को उपलब्ध कराता है और अपने लगभग 65 साल के अस्तित्व में कई कुशल पेशेवरों को समाज को समर्पित करने का रिकार्ड रखता है। पिलानी के अन्य उल्लेखनीय शैक्षणिक संस्थायें बी के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (बीकेबीआइईटी), जी डी बिड़ला मेमोरियल पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (बीटीटीआइ) और शादीलाल कटारिया टीचर ट्रेनिंग कॉलेज हैं। यह शहर अग्रणी औद्योगिक घराने बिरला परिवार, जिसे मानवता के कार्यों के लिये जाना जाता है, का घर होने के कारण भी प्रसिद्ध है।
कैसे पहुंचे पिलानी
पिलानी एक छोटा शहर होने के कारण इसका अपना कोई हवाईअड्डा या रेलवे स्टेशन नहीं है। निकटतम रेलवे स्टेशन चिरावा रेलवे स्टेशन है जो पिलानी से 22 किमी दूर है। पर्यटकों को यहाँ दिसम्बर – जनवरी के महीने में आने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस समय मौसम प्रायः सुहावना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications