Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» पुलिकट

पुलिकट पर्यटन – समुद्रतट पर स्थित एक छोटा सा शहर!

10

तमिलनाडू राज्य में कोरोमंडल समुद्रतट पर स्थित पुलिकट, एक छोटा परंतु खूबसूरत शहर है। सत्रहवीं शताब्दी में यहाँ प्रमुख रूप से डच लोगों का आधिपत्य था इसलिए ये छोटा सा शहर जीवंत और विभिन्न सांस्कृतिक परंपराओं का पालन करता है।

परंतु इस क्षेत्र का इतिहास केवल डच कॉलोनियों तक सीमित नहीं है। यदि हम पुलिकट के इतिहास को देखें तो यहाँ पुर्तगाली और अंग्रेजों के स्थापत्य के निशान भी देखने को मिलते हैं। इन्होंने भी इस स्थान की संस्कृति और विरासत को बढाने में अपना योगदान दिया है। एक बंदरगाह और व्यावसायिक हब होने के कारण, इस स्थान ने पूर्व शाताब्दियों में, तमिलनाडू में व्यापार और अर्थव्यवस्था को बढाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पुलिकट और इसके आसपास के पर्यटन स्थल

यात्रियों के बीच पुलिकट दो स्थानों के लिए प्रसिद्ध है: पुलिकट झील और पुलिकट पक्षी अभयारण्य। पुलिकट में स्थित इस झील को भारत की दूसरी बड़ी खारी झील माना जाता है और इसे देखने के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं।

पुलिकट झील के भौगोलिक क्षेत्र में ही पक्षी अभयारण्य भी आता है जो कई प्रवासी पक्षियों का मौसमी आवास है। पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियाँ यहाँ देखने को मिलती हैं इसलिए बर्ड वाचिंग यहाँ पर्यटकों की एक पसंदीदा गतिविधी है। पुलिकट में कई अन्य पर्यटक आकर्षण हैं जिनमें डच चर्च, डच कब्रगाह, लाईट हाउस, चिंतामणीश्वर मंदिर और पेरिया पल्लिवासल सम्मिलित हैं।

इस क्षेत्र की संरचनाओं जैसे कि चर्चों, प्राचीन इमारतों और मकबरों में डच वास्तुकला का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

पुलिकट कैसे पहुंचे

पुलिकट, चेन्नई से 60 किमी दूर है और यहाँ सडक द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

पुलिकट आने का सबसे उत्तम समय

यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय प्रकार की है इसलिए अत्यधिक गर्मी और भारी मानसून के महीनों को छोड़कर आप यहाँ कभी भी आ सकते हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, पक्षीजीवन, प्राचीन इमारतें और समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास के कारण पुलिकट पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

पुलिकट इसलिए है प्रसिद्ध

पुलिकट मौसम

घूमने का सही मौसम पुलिकट

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें पुलिकट

  • सड़क मार्ग
    पुलिकट जाने का सबसे सस्ता साधन बस है। चेन्नई मोफ्फुसल बस टर्मिनस से पुलिकट जाने के लिए सरकारी और निजी दोनों ही प्रकार बसें उपलब्ध हैं। चेन्नई से पुलिकट जाने में कुछ घंटों का समय लगता है और किराया केवल 50 रू. ही है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    पुलिकट के सबसे नज़दीक का रेलवे स्टेशन चेन्नई में है। चेन्नई रेलवे स्टेशन पर भारत के लगभग सभी शहरों से रेलगाड़ियाँ आती हैं। वे यात्री जो रेलगाड़ी से चेन्नई आते हैं वे स्टेशन से टैक्सी ले सकते हैं या बस द्वारा पुलिकट जा सकते हैं। चेन्नई रेलवे स्टेशन दक्षिण के कई मुख्य शहरों थिरुवनंतपुरम, बंगलुरू, हैदराबाद से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। देश के अन्य मुख्य शहरों जैसे कि नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई आदि से भी नियमित रेलगाड़ियाँ उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पुलिकट से सबसे नज़दीक का हवाईअड्डा चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा है जो पुलिकट से 60 किमी दूर है। चेन्नई का हवाई अड्डा देश के सभी बड़े शहरों नई दिल्ली, बंगलुरू, मुंबई और हैदराबाद से जुड़ा हुआ है। यहाँ विदेशों से भी कई उड़ानें आती हैं। इस हवाईअड्डे से टैक्सी द्वारा पुलिकट जाने के लिए आपको 1500 रू. किराया देना पड़ता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed