Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» रणकपुर

रणकपुर – मंदिरों का शहर

20

रणकपुर, राजस्थान के पाली जिले का एक छोटा सा गांव है। रणकपुर, उदयपुर और जोधपुर के बीच अरावली पर्वत श्रृंखला के पश्चिम की ओर स्थित है। यह गांव 15 वीं सदी के रणकपुर जैन मंदिर के लिये प्रसिद्ध है, जिसका जैन अनुयायियों के बीच विशेष धार्मिक महत्व है। मंदिर की भव्यता इसके शानदार ऊँचे खंभों में दिखती है। अंतहीन रेगिस्तान की पृष्ठभूमि पर मंदिरों का सौंदर्य मनमोहक है।

रणकपुर और इसके आसपास

रणकपुर आने वाले पर्यटकों के बीच सूर्य भगवान को समर्पित सूर्य मन्दिर, जिसे सूर्य नारायण मंदिर के रूप में भी जाना जाता है, काफी लोकप्रिय है। मंदिर की दीवारों पर खगोलीय पिंडों, घोड़ों और योद्धाओं की नक्काशियाँ यहाँ के मूल निवासियों की कला को दर्शाती है जिन्होंने मंदिर के बहुभुजीय दीवारों का निर्माण किया था। इस मंदिर में भगवान सूर्य को एक रथ पर सवार देखा जा सकता है। रणकपुर आने वाले यात्री अक्सर सदरी अवश्य जाते हैं, जो जैनियों का एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है।

इस जगह का एक अन्य प्रमुख आकर्षण मुछ्छल महावीर मंदिर है, जो हिंदू भगवान शिव को समर्पित है। यह घनेराव से 5 किमी की दूरी पर कुम्भलगढ़ अभयारण्य में स्थित है। इस मंदिर की खास विशेषता यह है कि यहाँ हिंदू भगवान शिव को मूंछों के साथ दिखाया गया है। घनेराव गांव में कई हिंदू मंदिर हैं। क्षेत्र में पाये जाने वाले 11 जैन मंदिरों में से मुछ्छल महावीर मंदिर और गजानन्द मंदिर सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।

रणकपुर से 6 किमी की दूरी पर स्थित, नरलाई गांव भी कई हिंदू और जैन मंदिरों के लिए जाना जाता है। मंदिर की वास्तुकला और इसके अंदर पाये जाने वाले भित्ति चित्र प्रशंसनीय हैं। क्षेत्र का एक अन्य प्रमुख आकर्षण कुम्भलगढ़ नाम का ऐतिहासिक स्थल है। इस जगह पर मेवाड़ का किला स्थित है जिसकी लंबी दीवारें क्षेत्र में दूर तक फैली हैं। समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह स्थान अरावली श्रृंखला और थार रेगिस्तान के शानदार रेत के टीलों का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। किले को अब एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया है और यह आम जनता के लिए खुला रहता है।

रणकपुर पहुँचना

उदयपुर का महाराणा प्रताप हवाई अड्डा रणकपुर के लिये निकटतम हवाई अड्डा है। नई दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहां के लिये निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जहां से यात्री इस स्थान को जोड़ने वाली उड़ाने ले सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन फलना, इस जगह से 35 किमी की दूरी पर स्थित है। कैब और टैक्सी सेवायें स्टेशन से आसानी से उपलब्ध हैं। निजी और राज्य परिवहन की बसें रणकपुर के आसपास के शहरों से उपलब्ध हैं।

जलवायु

रणकपुर की यात्रा के लिए सर्दियों के मौसम को सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय के दौरान दर्शनीय स्थलों पर जाने के लिए तापमान आदर्श रहता है। क्षेत्र को मानसून में शुष्क और तपने वाली गर्मी से राहत मिलती है। हालांकि, यहाँ बारिश कम होती है लेकिन जगह का तापमान कम हो जाता है।

रणकपुर इसलिए है प्रसिद्ध

रणकपुर मौसम

घूमने का सही मौसम रणकपुर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें रणकपुर

  • सड़क मार्ग
    उदयपुर, जयपुर और जोधपुर जैसे शहरों से रणकपुर के लिये बस सेवाएं उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रणकपुर के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन, फलना यहाँ से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नई दिल्ली और मुंबई सहित भारत के महत्वपूर्ण शहर सीधे फलना रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए हैं। यात्री रेलवे स्टेशन से टैक्सियाँ और बसें ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    उदयपुर का महाराणा प्रताप हवाई अड्डा या दबोक हवाई अड्डा, 96 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, रणकपुर के लिए निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय यात्री यहाँ के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली से उदयपुर को जोड़ने वाली उड़ाने ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
26 Apr,Sun
Check Out
27 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
26 Apr,Sun
Return On
27 Apr,Mon