दसम फॉल रांची से 40 किमी दूर रांची-टाटा मार्ग पर तैमारा गांव के पास है। यहां कांची नदी 144 फीट की ऊंचाई से गिरती है। यह झरना खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से घिरा हुआ है। यहां आने वाले पर्यटकों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वह जलप्रपात की धारा में नहाएं नहीं, या नहाते वक्त खास सावधानी बरतें।
फरवरी से अप्रैल के बीच का समय दसम फॉल घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसकी प्रसिद्धि दशम घाघ के रूप में भी है। धीरे-धीरे यहां पर्यटकों के आने की संख्या बढ़ रही है और उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications