17वीं शताब्दी का जगन्नाथ मंदिर जगन्नाथपुर की पहाड़ी पर स्थित है। यह रांची से 10 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसे बड़कागढ़ जगन्नाथपुर रियासत के ठाकुर अनी नाथ शहदेव ने 16वीं शताब्दी में बनवाया था। इस मंदिर की वास्तुशिल्पीय बनावट पुरी के जगन्नाथ मंदिर से मिलती-जुलती है। यहां हर साल जून और जुलाई के महीने में पुरी की तरह ही रथ यात्र का अयोजन किया जाता है। यहां पूरे भारत से हजारों श्रद्धालू आते हैं।