रांची से करीब 45 किमी दूर हुंडरू फॉल रांची-पुरुलिया मार्ग पर स्थित है। यहां पर जब स्वर्णरेखा नदी 320 फीट की ऊंचाई से गिरती है तो अपने शबाब पर होती है। हालांकि फॉल के नीचे पानी स्थिर रहता है और एक पूल में जमा होता है। अगर आप चाहें तो इसमें नहाने का भी आनंद उठा सकते हैं।
इस जगह का शुमार राज्य के लोकप्रिय ट्रेकिंग स्थल के रूप में भी किया जाता है। इसलिए ऐडवेंचर को पसंद करने वाले लोग नियमित रूप से यहां आते हैं। बरसात के समय यह झरना नीचे तक बहता है, जिससे यह और भी मनमोहक हो उठता है। वहीं गर्मी के समय यह पिकनिक स्पॉट का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications