Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» शिवानासमुद्र

शिवानासमुद्र- जहाँ कावेरी विभाजित होती है

17

यदि प्रकृति के सौंदर्य के बीच अपनी छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो कर्नाटक का शिवानासमुद्र जरूर देखें। शिवानासमुद्र या शिव समुद्रम, कर्नाटक के मंड्या जिले का पॉपुलर पिकनिक मनाने की जगह है। शिवानासमुद्र के अगर अक्षर पर जायें तो इसका मतलब होता है 'शिव का समुद्र', जो एक अनोखा टापू शहर है और यह कावेरी नदी पर बसा है।

द्वीप, फॉल्स और फन  -  शिवानासमुद्र के आस पास के स्थल

टापू, झरना और आनंद पर्यटकों के लिए यह एक प्रसिद्द गंतव्य है जो झरनों के लिए मशहूर है, और इन झरनों का नाम दुनिया के 100 श्रेष्ठ झरनों में दर्ज है। कावेरी नदी शिवानासमुद्र तक पहुँचने तक दो नदी- गगनचुक्की और बराचुक्की में विभाजित हो जाती है।

दोनों नदियां नीचे की ओर बहते हुए जोर पकड़ती हैं और करीबन 98 मीटर ऊँचे पहाड़ से गिरती हैं। गगनचुक्की झरना पहाड़ी के पश्चिमी ओर है जबकि बराचुक्की झरना पूर्वी तरफ स्थित है।

शिवानासमुद्र वाच टावर या दरगाह हजरत मर्दाने गैब से गगनचुक्की झरने का विहंगम दृश्य देखने को मिल सकता है। गगनचुक्की झरने से करीबन 1 किलोमीटर की दूरी पर बराचुक्की झरना पाया जाता है और यह अपने ज़ोरदार जलप्रवाह और तंग घाटियों के लिए जाना जाता है।

शिवानासमुद्र एक प्राचीन शहर है जो प्राचीन मंदिरों के लिए मशहूर है और यहाँ एशिया का पहला जल विद्युत पॉवर स्टेशन है, जो कोलर के गोल्ड माइन्स की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बनाया गया था। 

कैसे जाएं शिवानासमुद्र

शिवानासमुद्र रोड के द्वारा बंगलुरु जैसे गंतव्य स्थान से जुड़ा है।

शिवानासमुद्र जाने का सबसे अच्छा समय

शिवानासमुद्र जाने का सबसे सही समय जुलाई से अक्तूबर के बीच है।

शिवानासमुद्र इसलिए है प्रसिद्ध

शिवानासमुद्र मौसम

घूमने का सही मौसम शिवानासमुद्र

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें शिवानासमुद्र

  • सड़क मार्ग
    शिवानासमुद्र से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोल्लेगेला तक बसें मिलती हैं। मयसूर, बंगलुरु और पास के शहर से कोल्लेगेला के लिए नियमित केएसआरटीसी (कर्णाटक राज्य रोड परिवहन कार्पोरेशन) और प्राइवेट बसें उपलब्ध होती हैं। वहां से पर्यटक ऑटोरिक्शा या कैब लेकर शिवानासमुद्र पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    शिवानासमुद्र में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। शिवानासमुद्र से नज़दीकी रेलवे जंकशन करीबन 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैसूर रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन भारत के हर महत्वपूर्ण शहर और नगर से जुड़ा है। यहाँ से पर्यटक टैक्सी, कैब या बस लेकर आसानी से शिवानासमुद्र पहुँच सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    शिवानासमुद्र से करीबन 130 किलोमीटर की दूरी पर नजदीकी हवाईअड्डा है बंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा। यह हवाईअड्डा यूरोपीय, एशियन, अमेरिकेन और मध्य पूर्वी देशों से आ रहे पर्यटकों का शिवानासमुद्र पहुंचना आसान कर देता है। बंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत के सभी मुख्य शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकता और चेन्नई से जुड़ा है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jun,Wed
Return On
11 Jun,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jun,Wed
Check Out
11 Jun,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jun,Wed
Return On
11 Jun,Thu