शिवपुरी में जंगल सफारी, प्रकृति का सामना करने के लिए एक अवसर प्रदान करता है। शिवपुरी उन कुछ स्थलों में से एक है जहां कंक्रीट के जंगलों से ज्यादा जंगली क्षेत्र पाएं जाते है। शिवपुरी में राष्ट्रीय पार्क सही मायनों में बड़ी जैव विविधता वाले है जो कि काफी घने और वनस्पतियों व जीवों से भरे रहते है।
यहां के जंगल जीवों और वनस्पतियों को संरक्षित करते है। शहर के थके हुए पर्यटक व यात्री, इस जंगल की ताजी हवा में फिर से नया जीवन पा सकते है, यहां आने से उनके अंदर ऊर्जा आ जाएगी। जंगल सफारी, इंसानों की स्वार्थी प्रदुषणयुक्त दुनिया से दूर प्रकृति की गोद में शानदार नजारा प्रदान करती है।
यहां आकर हिरन, नीलगाय के झुंड, चीतल और स्लोथ भालू जैसे जंगली जानवरों को आसानी से देखा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications